टेक एंड गैजेट्स

मुंबई में 18 अप्रैल तो दिल्ली में 20 अप्रैल को खुलेगा Apple स्टोर, यूजर्स की होगी मौज

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 11, 2023, 06:05 PM IST

Apple पहली बार देश में Company Owned Stores खोलने वाली है। इनमें से पहला Mumbai के BKC में 18 अप्रैल को खोला जाने वाला है, वहीं Delhi के Saket में ये स्टोर 20 अप्रैल को शुरू होगा। इससे पहले कंपनी का कोई ओन्ड स्टोर भारत में नहीं था।

Image

अब ऐप्पल के मालिकाना हक यानी कंपनी ओन्ड स्टोर्स ग्राहकों के लिए खोले जा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • खुलने जा रहे हैं पहले ऐप्पल स्टोर्स
  • पहला मुंबई, दूसरा दिल्ली में खुलेगा
  • 18 और 20 अप्रैल को होगी ओपनिंग

Apple Stores In Mumbai And Delhi Set To Open: ऐप्पल ने भारतीय मार्केट में अपने शोरूम्स खोलने की शुरुआत मुंबई से करने का फैसला लिया है। कंपनी अब तक भारत में अपने प्रोडक्ट्स किसी ना किसी माध्यम से बेचती आई थी, लेकिन अब ऐप्पल के मालिकाना हक यानी कंपनी ओन्ड स्टोर्स ग्राहकों के लिए खोले जा रहे हैं। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लैक्ट -बीकेसी- में 18 अप्रैल को और दिल्ली के साकेत में 20 अप्रैल को ऐप्पल स्टोर खुलने वाले हैं। ऐप्पल की स्मार्टफोन्स, लैपटॉप और अन्य कई सारे गैजेट्स पसंद करने वाले लोगों को इन स्टोर्स पर अलग ही लेवल का एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

जहां होगा ऐप्पल, वहां कोई और नहीं होगा

भारत में Apple के पहले कंपनी स्टोर के उद्घाटन से पहले टेक कंपनी ने बड़ां दांव खेल दिया है। कंपनी ने मुंबई के रिलायंस जिओ वर्ल्ड ड्राइव मॉल (Reliance jio world drive mall) में दूसरी टेक कंपनियों की नो एंट्री करा दी है। कंपनी ने लीज एंग्रीमेंट (Lease Agreement) में 22 कंपनियों को रिलायंस जिओ वर्ल्ड ड्राइव मॉल में एंट्री से रोक लगाने के प्रावधान तय कर दिए हैं। इसमें अमेजन, फेसबुक, LG,गूगल, सोनी (Sony), Twitter जैसे ब्रांड पूरे एरिया में न तो अपने स्टोर खोल पाएंगे, न तो होर्डिंग लगा पाएंगे और न ही विज्ञापन कर पाएंगे। जाहिर है इस एंग्रीमेंट के जरिए एप्पल भारत में अपने पहले स्टोर को पूरी तरह एक्सक्लूसिव बनाना चाहता है और अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनियों को कंप्टीशन से दूर रखना चाहता है।

बेहद कड़ी हैं शर्तें

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार डाटा एनॉलिटिक फर्म CRE Matrix ने एप्पील के साथ हुए एग्रीमेंट को देखा है। और उसके अनुसार अमेजन, फेसबुक, LG,गूगल, सोनी (Sony), Twitter, हिताची, बोस, डेल, HP, HTC, IBM,लेनोवो, पैनासोनिक, नेस्ट, तोशीबा, फॉक्सकॉन जैसी 22 टेक कंपनियां एक्सक्लूसिव जोन (Exclusive Zone) से बाहर रहेंगी। इसके तहत लाइसेंसर इन 22 कंपनियों से इस एरिया में लाइसेंस, सब लाइसेंस, लीज और सब लीज के लिए समझौता नहीं करेगा। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में एप्पल और रिलायंस ने अखबार के सवालों का जवाब नहीं दिया है।

42 लाख रुपये हर महीने किराया

रिपोर्ट के अनुसार एप्पल ने मुंबई मॉल के साथ 11 साल से ज्यादा अवधि के लिए समझौता किया है। इसके तहत कंपनी हर महीने 42 लाख रुपये किराया देगी। 20,800 वर्ग फुट में खुलने वाले एप्पल के स्टोर के लिए कंपनी 3 साल तक रेवेन्यू में 2 फीसदी और उसके बाद 2.5 फीसदी हिस्सेदारी भी देगी। इसके लिए अलावा समझौते के तहत एप्पल हर तीन साल पर 15 फीसदी किराया भी बढ़ाएगी। एप्पल ने साल 2022 में 67 लाख iphone की बिक्री की थी। बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी मुंबई के बाद दिल्ली में भी अपना कंपनी स्टोर खोलेगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article