टेक एंड गैजेट्स

भारत में कितनी है iPhone 16 सीरीज की कीमत, जानें कब से खरीदारी के लिए होंगे उपलब्ध

iPhone 16 Series Price in india: भारत में आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स को लॉन्च किया गया है। 16 प्रो वेरियंट की कीमत, 15 प्रो से कम रखी गई है। यहां हम आपको लेटेस्ट आईफोन की कीमत की जानकारी दे रहे हैं।

Image

iPhone 16 Series

iPhone 16 Series Price in india: Apple ने आखिरकार भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। आईफोन लवर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि आईफोन प्रो वेरियंट की कीमत को सस्ता किया गया है। इसमें आईफोन 15 प्रो सीरीज के मुकाबले करीबन 15 हजार रुपये की कमी की गई है। iPhone 16 सीरीज जल्द ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगी। आईफोन 16 सीरीज को ऑनलाइन Flipkart, Amazon, और अन्य प्लेटफार्म के साथ Apple स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा। चलिए जानते हैं इनकी भारत में कीमत और बिक्री के बारे में...

कब से आईफोन को बना सकेंगे अपना

iPhone 16 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर 13 सितंबर को शाम 5:30 बजे भारत में शुरू होगा। वहीं इसकी पहली बिक्री 20 सितंबर को होगी।

iPhone 16 की भारत में कीमत

iPhone 16 128GB: ₹79,900

iPhone 16 256GB: ₹89,900

iPhone 16 512GB: ₹1,09,900

iPhone 16 Plus की भारत में कीमत

iPhone 16 Plus 128GB: ₹89,900

iPhone 16 Plus 256GB: ₹99,900

iPhone 16 Plus 5126B:31,19,900

iPhone 16 Pro की भारत में कीमत

iPhone 16 Pro 128GB: ₹1,19,900

iPhone 16 Pro 256GB: ₹1,29,900

iPhone 16 Pro 512GB: ₹1,49,900

iPhone 16 Pro 1TB: ₹1,69,900

iPhone 16 Pro Max की भारत में कीमत

iPhone 16 Pro Max 256GB: ₹1,44,900

iPhone 16 Pro Max 512GB:31,64,900

iPhone 16 Pro Max 1TB: ₹1,84,900

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article