टेक एंड गैजेट्स

बड़ी डिस्प्ले और दमदार कैमरा के साथ लॉन्च हुए iPhone 16 Pro, iphone 16 Pro Max, AI का मिलेगा सपोर्ट

apple iphone 16 pro, iphone 16 pro max: आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स को बड़ी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। iPhone 16 Pro में 6.3 इंच और iPhone 16 Pro में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। हालांकि, फोन का साइज बड़ा नहीं किया गया है। फोन के बेजल्स को कम करके डिस्प्ले के साइज को बढ़ाया गया है।

Image

apple iPhone 16 Pro Series

Apple iPhone 16 Pro, iphone 16 pro max: आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स आखिरकार लॉन्च हो गए हैं। एप्पल ने इनके अलावा आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है। कंपनी ने प्रो वेरियंट को दमदार कैमरा, बड़ी डिस्प्ले और सबसे पावरफुल प्रोसेसर से लैस किया है। दोनों डिवाइस में A18 Pro चिपसेट मिलता है। iPhone 16 Pro, iphone 16 pro max को एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है।

apple iPhone 16 Pro, iphone 16 pro max: कीमत

आईफोन 16 प्रो की शुरुआती कीमत 999 डॉलर है, जबकि आईफोन 16 प्रो मैक्स की कीमत 1,119 डॉलर है। प्रीऑर्डर शुक्रवार से शुरू होगा। हैंडसेट की शिपिंग 20 सितंबर से शुरू होगी। भारतीय यूजर्स के लिए iPhone 16 Pro की कीमत 1,19,900 रुपये होगी जबकि iPhone 16 Pro Max की कीमत 1,44,900 रुपये से शुरू होगी। इन आईफोन को 13 सितंबर से प्री-ऑर्डर और 20 सितंबर से खरीदा जा सकता है।

iPhone 16 Pro

  • 128GB: ₹1,19,900
  • 256GB: ₹1,29,900
  • 512GB: ₹1,49,900
  • 1TB: ₹1,69,900

iPhone 16 Pro Max

  • 256GB: ₹1,44,900
  • 512GB:31,64,900
  • 1TB: ₹1,84,900

मिलेगा दमदार A18 Pro चिपसेट

आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स में एकदम नया A18 Pro चिपसेट मिलेगा। कंपनी के अनुसार, A18 Pro में 16 कोर CPU है, जबकि नया GPU गेम में 2x फास्ट रे ट्रेसिंग देता है। कंपनी का कहना है कि चिप पिछले साल के मॉडल की तुलना में अधिक पावर एफिशिएंट है और पहले से फास्ट USB डेटा ट्रांसफर स्पीड देता है।

डिस्प्ले और डिजाइन

Apple iPhone 16 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले है जबकि iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। दोनों फोन में gen AI फीचर्स भी हैं। नया 'कैमरा कंट्रोल' बटन प्रो मॉडल पर भी उपलब्ध है।

apple iPhone 16 Pro

apple iPhone 16 Pro

दमदार कैमरे से लेंस हैं प्रो और प्रो मैक्स

Apple iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में 48 MP का मेन कैमरा, 48 MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 5x टेलीफोटो कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 12 MP का फ्रंट लेंस है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article