टेक एंड गैजेट्स

एक साथ कई डिवाइस लॉन्च करेगा Apple, iPad Pro से MacBook Air तक की कर सकता है घोषणा

Apple iPad Pro,MacBook Air Coming Soon: उम्मीद है कि एप्पल अगले कुछ हफ्तों में M3 चिपसेट के साथ 13 इंच और 15 इंच MacBook Air, 12.9 इंच की OLED स्क्रीन के साथ नए iPad Pros को लॉन्च कर सकता है।

Image

Apple

Apple iPad Pro,MacBook Air Coming Soon: यदि आप एप्पल प्रोडक्ट को पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एप्पल अगले कुछ हफ्तों में नए Mac, iPad और एक्सेसरीज को लॉन्च कर सकता है। दावा किया जा रहा है कि एप्पल बिना किसी बड़े इवेंट के ही इन डिवाइसेस की घोषणा कर सकता है। यह भी उम्मीद है कि Apple नए iPads के लॉन्च के साथ iOS 17.4 अपडेट को भी जारी किया जा सकता है। जिसमें iPhone 15 Pro सीरीज पर देशी 3D वीडियो शूट करने की क्षमता सहित कई नए फीचर्स पेश करने की उम्मीद है।

एप्पल ये प्रोडक्ट करेगा लॉन्च

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद है कि एप्पल अगले कुछ हफ्तों में M3 चिपसेट के साथ 13 इंच और 15 इंच MacBook Air, 12.9 इंच की OLED स्क्रीन के साथ नए iPad Pros को लॉन्च कर सकता है। वहीं एक्सेसरीज की बात करें तो आईफोन निर्माता मैजिक कीबोर्ड और एप्पल पेंसिल जैसी कुछ एक्सेसरीज की घोषणा करेगा। ये सभी प्रोडक्ट पहले से ही विदेशों में प्रोडक्शन में हैं, और इन प्रोडक्ट की घोषणा चरणों में किए जाने की संभावना है।

पहले से दमदार होगी परफॉर्मेंस

कंपनी नए मैकबुक एयर लाइनअप को नए एम3-संचालित चिपसेट से लैस करेगा। जो पहले से दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है। डिजाइन की बात करें तो एम3 मैकबुक एयर लाइनअप को एम2-संचालित मैकबुक एयर के जैसे ही डिजाइन में पेश किया जा सकता है। यानी कंपनी डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करने वाली है।

कब होगी लॉन्चिंग

हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई भी घोषणा नहीं की है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि इन डिवाइस को आगामी डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2024) में पेश किया जा सकता है, जो जून में होने की संभावना है। गौरतलब है कि एप्पल अपने आगामी डिवाइस को एआई से लैस कर सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article