टेक एंड गैजेट्स

Apple Intelligence: आईफोन में महंगा पड़ेगा AI का इस्तेमाल, कंपनी वसूल सकती है पैसा

Apple Intelligence: रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल इंटेलिजेंस को कंपनी की अन्य पेड सर्विस जैसे आईक्लाउड के जैसे ही सब्सक्रिप्शन बेस्ड किया जा सकता है। यानी यूजर्स को एआई इस्तेमाल के लिए मासिक सदस्यता की आवश्यकता हो सकती है।

Image

Apple Intelligence

KEY HIGHLIGHTS
  • आईफोन 16 सीरीज में मिलेगी सुविधा
  • डिवाइस में मिलेंगे चैटजीपीटी जैसे फीचर्स
  • सितंबर में लॉन्च हो सकती है आईफोन 16 सीरीज

Apple Intelligence: टेक दिग्गज एप्पल अपने नए आईफोन सीरीज के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स देने वाला है। कंपनी ने अपने WWDC 2024 इवेंट में इसकी घोषणा की है। इस सुविधा को कंपनी एप्पल इंटेलिजेंस कह रही है। लेकिन अब दावा किया गया है कि आईफोन यूजर्स को मिलने वाली एप्पल इंटेलिजेंस सुविधा फ्री नहीं होगी। यानी कंपनी इसके लिए सब्सक्रिप्शन प्लान या मेंबरशिप सेवा ला सकती है।

एआई फीचर्स के लिए देना होगा पैसा?

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अपने AI फीचर्स को मोनेटाइज कर सकती है। एप्पल इसके लिए "Apple Intelligence+" नाम से नई सर्विस शुरू करेगी। यानी आईफोन यूजर्स को एआई फीचर्स के लिए पैसे देने होंगे। एप्पल को लेकर अपने सटीक दावों और रिपोर्टिंग के लिए मशहूर गुरमन का सुझाव है कि एप्पल इंटेलिजेंस शुरू में फ्री होगी, लेकिन कंपनी की योजना इन एडवांस फीचर को समय के साथ मोनेटाइज सर्विस में बदल सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल इंटेलिजेंस को कंपनी की अन्य पेड सर्विस जैसे आईक्लाउड के जैसे ही सब्सक्रिप्शन बेस्ड किया जा सकता है। यानी यूजर्स को एआई इस्तेमाल के लिए मासिक सदस्यता की आवश्यकता हो सकती है।

क्या है एप्पल इंटेलिजेंस

टेक दिग्गज एप्पल ने वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2024) में घोषणा करते हुए कहा था कि कंपनी ने OpenAI के साथ पार्टनरशिप की है और डिवाइस में चैटजीपीटी के इंटीग्रेशन किया जाएगा। एप्पल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाली इस सुविधा को ही एप्पल इंटेलिजेंस नाम दिया है। एप्पल इंटेलिजेंस के पास शुरुआत में काफी सीमित दर्शक होंगे। ये फीचर्स केवल iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max और Apple के M सीरीज चिप्स से लैस Mac या iPad पर काम करेंगी। यानी पुराने डिवाइस एप्पल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

iPhone 16 लाइनअप

गुरमन ने यह भी कहा कि आने वाले iPhone 16 लाइनअप में "बहुत ज्यादा हार्डवेयर बदलाव नहीं होंगे।" यानी आप कह सकते हैं कि आईफोन 16 में सबसे बड़ा बदलाव एआई इंटीग्रेशन का ही होने वाला है। हर साल की तरह 2024 में सितंबर में आईफोन की नई सीरीज लॉन्च होने की उम्मीद है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article