टेक एंड गैजेट्स

Apple Event 2026: iPhone 18 से नए Apple Watch तक, सितंबर इवेंट में क्या-क्या होगा लॉन्च?

Apple September Event 2026 में iPhone 18 सीरीज, फोल्डेबल iPhone Ultra, Apple Watch Series 12, Watch Ultra 4 और नए AirPods लॉन्च हो सकते हैं। जानें संभावित फीचर्स और कीमत।

Image

Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 की एंट्री/ Photo-Apple

Apple का सितंबर 2026 इवेंट कंपनी के सबसे बड़े प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट्स में से एक हो सकता है। इस इवेंट में कंपनी नई iPhone 18 सीरीज, अपडेटेड Apple Watch मॉडल, नए AirPods और कई अन्य डिवाइस पेश कर सकती है। इसके अलावा Apple अपनी लंबे समय से चर्चा में रही AI-पावर्ड Siri को भी बीटा वर्जन से बाहर लाने की तैयारी कर सकता है। आइए जानते हैं कि सितंबर इवेंट में Apple किन प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकता है।

iPhone 18 Pro में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड

Apple के आगामी फ्लैगशिप iPhone 18 Pro को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका डिजाइन पिछले मॉडल जैसा ही रह सकता है, लेकिन इसमें कुछ बड़े हार्डवेयर अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। फोन में पहले से छोटा Dynamic Island मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कैमरा सिस्टम में भी सुधार किया जा सकता है। इसमें वेरिएबल अपर्चर वाला वाइड कैमरा दिया जा सकता है, जिससे यूजर्स फोटो में लाइट और बैकग्राउंड ब्लर को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाएंगे।

iPhone 18 Pro में कंपनी का नया A20 Pro चिपसेट, नया C2 मॉडेम और N2 नेटवर्क चिप मिलने की संभावना है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें बेहतर LTPO OLED पैनल दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन एक नए Dark Cherry कलर ऑप्शन में भी आ सकता है।

iPhone 18 Pro Max में मिलेगी बड़ी बैटरी

iPhone 18 Pro Max भी सितंबर इवेंट का प्रमुख आकर्षण हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मॉडल पिछले iPhone 17 Pro Max की तुलना में थोड़ा मोटा हो सकता है। फोन की बढ़ी हुई मोटाई का कारण इसमें दी जाने वाली बड़ी बैटरी बताई जा रही है। डिजाइन और ज्यादातर फीचर्स के मामले में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में समानता रहने की उम्मीद है।

iPhone 18 Pro मॉडल की कीमत बढ़ सकती है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत में बढ़ोतरी कर सकता है। iPhone 18 Pro की कीमत iPhone 17 Pro की तुलना में करीब 100 डॉलर ज्यादा हो सकती है। iPhone 18 Pro Max की कीमत में करीब 200 डॉलर तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इससे Apple के नए फ्लैगशिप मॉडल पहले की तुलना में और महंगे हो सकते हैं।

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है लॉन्च

Apple लंबे समय से फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है और सितंबर इवेंट में कंपनी अपना पहला फोल्डेबल फोन पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे "iPhone Ultra" ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

इस फोल्डेबल iPhone में 5.5 इंच का बाहरी डिस्प्ले, 7.8 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले की मिल सकती है जिसका 4:3 आस्पेक्ट रेशियो होगा। इसकी कीमत करीब 2,000 से 2,500 डॉलर के बीच हो सकती है, जिससे यह Apple का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन बन सकता है।

Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 की एंट्री

Apple सितंबर इवेंट में अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप को भी अपडेट कर सकता है। कंपनी Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 लॉन्च कर सकती है। इन नए मॉडल्स में बेहतर प्रोसेसर ज्यादा बैटरी बैकअप, नए हेल्थ सेंसर, बेहतर फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

नए AirPods और Mac डिवाइस भी हो सकते हैं लॉन्च

Apple इवेंट में नए AirPods भी पेश किए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इनमें कैमरा फीचर जैसी नई तकनीक शामिल हो सकती है। इसके अलावा कंपनी नए Mac कंप्यूटर और MacBook मॉडल भी लॉन्च कर सकती है, हालांकि इनके लॉन्च की संभावना सितंबर इवेंट के बजाय आने वाले हफ्तों या महीनों में ज्यादा बताई जा रही है। अपडेटेड HomePod सीरीज भी बाद में बाजार में आ सकती है।

AI Siri को लेकर भी हो सकता है बड़ा ऐलान

Apple अपने AI फीचर्स पर तेजी से काम कर रहा है। सितंबर इवेंट में कंपनी अपनी AI आधारित Siri को बीटा से बाहर लाकर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा सकती है। इससे Siri पहले के मुकाबले ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बन सकती है। कुल मिलाकर, Apple का सितंबर 2026 इवेंट कंपनी के लिए बेहद अहम होने वाला है, जहां iPhone 18 सीरीज के साथ कई नई टेक्नोलॉजी और डिवाइस देखने को मिल सकते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article