टेक एंड गैजेट्स

WWDC 2026: हो गया कंफर्म, इस दिन होगा ऐप्पल का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर इवेंट

WWDC 2026 पूरी तरह वर्चुअल होगा और दुनिया भर के डेवलपर्स के लिए मुफ्त उपलब्ध रहेगा। इसे ऐप्पल डेवलपर ऐप, आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के जरिए देखा जा सकेगा। इस दौरान डेवलपर्स को कंपनी के इंजीनियर्स और डिजाइनर्स से सीधे जुड़ने का मौका भी मिलेगा।

Image

Apple WWDC 2026

Apple ने अपने वार्षिक Worldwide Developers Conference (WWDC) 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह इवेंट 8 जून से 12 जून तक आयोजित किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी के CEO टिम कुक के कीनोट से होने की उम्मीद है।

वर्चुअल होगा इवेंट, डेवलपर्स के लिए फ्री

WWDC 2026 पूरी तरह वर्चुअल होगा और दुनिया भर के डेवलपर्स के लिए मुफ्त उपलब्ध रहेगा। इसे ऐप्पल डेवलपर ऐप, आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के जरिए देखा जा सकेगा। इस दौरान डेवलपर्स को कंपनी के इंजीनियर्स और डिजाइनर्स से सीधे जुड़ने का मौका भी मिलेगा।

iOS 27 समेत कई सॉफ्टवेयर अपडेट्स की झलक

इस साल के इवेंट में iOS 27 सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला है। इसके अलावा iPadOS, macOS, watchOS और tvOS के नए वर्जन भी पेश किए जाएंगे। 8 जून को होने वाले कीनोट और “Platforms State of the Union” सेशन में इन सभी प्लेटफॉर्म्स के अपडेट्स की पहली झलक देखने को मिलेगी।

AI फीचर्स पर रहेगा खास जोर

WWDC 2026 में इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर खास फोकस रहने वाला है। कंपनी नए AI फीचर्स और टूल्स पेश कर सकती है, जिनमें स्मार्ट Siri जैसे अपग्रेड शामिल हो सकते हैं। ऐप्पल पहले ही अपने AI इनिशिएटिव्स को मजबूत करने के संकेत दे चुका है।

100 से ज्यादा टेक्निकल सेशंस का आयोजन

इवेंट के दौरान 100 से ज्यादा टेक्निकल सेशंस आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ग्रुप लैब्स और वन-ऑन-वन सेशंस भी होंगे, जहां डेवलपर्स सीधे एपल के एक्सपर्ट्स से सवाल पूछ सकेंगे और नई टेक्नोलॉजी को बेहतर समझ पाएंगे।

Apple Park में खास ऑफलाइन अनुभव

हालांकि इवेंट वर्चुअल होगा, लेकिन 8 जून को Apple Park में एक खास इन-पर्सन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। Swift Student Challenge के विजेताओं को इसमें शामिल होने का मौका मिलेगा। इनमें से 50 डिस्टिंग्विश्ड विजेताओं को तीन दिन के खास अनुभव के लिए क्यूपर्टिनो बुलाया जाएगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article