टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में आ रहा है कमाल का फीचर, बदल जाएगा ग्रुप चैटिंग का अंदाज

WhatsApp के फीचर्स को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने इस फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp के एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.25.17.42 पर इस नए फीचर की टेस्टिंग हो रही है। बीटा वर्जन में ग्रुप मेंबर के लिए 30 कैरेक्टर का नोट लिखने का ऑप्शन मिल रहा है।

Image

WhatsApp Tag Feature/Photo-wabetainfo

यदि आप भी WhatsApp इस्तेमाल करते हैं और कई सारे ग्रुप को मैनेज करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। WhatsApp एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रहा है जिसकी मदद से आप WhatsApp के किसी ग्रुप में किसी खास मेंबर को टैग करके उसके लिए नोट्स लिख सकते हैं जो कि उसके नाम पर भी दिखेगा। फिलहाल WhatsApp के इस फीचर की टेस्टिंग एंड्ऱॉयड के बीटा वर्जन पर हो रही है।

WhatsApp के फीचर्स को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने इस फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp के एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.25.17.42 पर इस नए फीचर की टेस्टिंग हो रही है। बीटा वर्जन में ग्रुप मेंबर के लिए 30 कैरेक्टर का नोट लिखने का ऑप्शन मिल रहा है।

यह फीचर उनके लिए है जो कि अपने WhatsApp ग्रुप को बहुत ही खास बनाना चाहते हैं और ग्रुप के मेंबर्स के रोल के क्लियर रखना चाहते हैं।

उदाहरण के तौर पर यदि आप किसी प्रोजेक्ट को व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए मैनज कर रहे हैं तो आप ग्रुप में प्रोजेक्ट मैनेजर के नाम के सामने 30 कैरेक्टर में हमेशा के लिए लिख सकते हैं कि फलां आदमी इस प्रोजेक्ट का मैनेजर है और फलां आदमी इस प्रोजेक्ट को फाइनल करेगा।

क्या है यह नया टैग फीचर?

  • यह फीचर ग्रुप के भीतर आपकी पहचान या भूमिका को बेहतर तरीके से दर्शाने के लिए बनाया गया है।
  • उदाहरण के तौर पर: Designer, Captain, Foodie, Project Manager आदि टैग लगाए जा सकते हैं।
  • यह टैग पूरी तरह वैकल्पिक है- लगाना या न लगाना आपकी पसंद।
  • टैग का उद्देश्य किसी भी तरह की ऊंच-नीच दिखाना नहीं, बल्कि ग्रुप में स्पष्टता लाना है।

नियम क्या हैं?

  • टैग 30 कैरेक्टर तक ही हो सकता है
  • इसमें स्पेशल सिंबल्स, लिंक या चेकमार्क शामिल नहीं किए जा सकते
  • हर टैग उसी ग्रुप तक सीमित रहेगा
  • जैसे- एक ग्रुप में लगाया गया Project Manager टैग दूसरे फैमिली ग्रुप में नहीं दिखेगा
  • आप टैग को कभी भी बना, बदल या हटा सकते हैं
  • सबसे अच्छी बात यह है कि यदि आप फोन बदलें या WhatsApp दोबारा इंस्टॉल करें, तब भी टैग वही रहेगा, बस उसी अकाउंट से लॉगिन करना होगा।

कैसे जोड़ें या एडिट करें अपना टैग?

  • WhatsApp खोलें और उस ग्रुप चैट में जाएं
  • Group Info में जाएं
  • मेंबर्स लिस्ट में अपने नाम पर टैप करें
  • Add/Edit Tag ऑप्शन चुनें
  • अपना पसंदीदा टैग लिखें
  • Save पर टैप करें- बस, टैग दिखने लगेगा!
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article