टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Black Friday Sale 2025: स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप पर मिल रही भारी छूट, सस्ते में फ्रिज करने का शानदार मौका

Flipkart Black Friday Sale 2025 में गोदरेज के 185 लीटर वाले 5 स्टार फ्रिज को 15,790 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 23,990 रुपये है। इस पर 33 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इसी तरह सैमसंग का 183 लीटर वाला 4 स्टार फ्रिज 6,000 रुपये की छूट के साथ 15,790 रुपये में खरीदा सकता है। आइए सभी ऑफर्स के बारे में जानते हैं...

Flipkart Black Friday Sale 2025

Flipkart Black Friday Sale 2025/Photo-Flipkart

Flipkart की Black Friday Sale 2025 रविवार यानी 23 नवंबर से ही शुरू हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, होम एंटरटेनमेंट सिस्टम, टीवी, लैपटॉप, पीसी, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त छूट मिल रही। इसके अलावा कपड़े, डेली इस्तेमाल के सामान और होम डेकोर आइटम्स भी कम दामों पर उपलब्ध रहेंगे। यह सेल Diwali Sale 2025 के बाद Flipkart का पहला बड़ा सेल ईवेंट है, जो 11 अक्टूबर को शुरू हुई थी।

किन ब्रांड्स पर मिलेंगे ऑफर्स?

फ्लिपकार्ट की इस सेल में Samsung, LG जैसे बड़े ब्रांड्स के इलेक्ट्रॉनिक्स बेहद कम कीमतों पर खरीदे जा सकेंगे। सेल में स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच, टीवी, होम थिएटर, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और अन्य होम अप्लायंसेज, लैपटॉप, पीसी, प्रिंटर मिक्सर, फैन, एयर कंडीशनर, डिशवॉशर आदि को सस्ते में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा विंटर सीजन को ध्यान में रखते हुए रूम हीटर और गीजर भी कम दामों में उपलब्ध होंगे।

पेमेंट और बैंक ऑफर

ग्राहक पेमेंट के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और UPI का इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही EMI विकल्प भी दिया जाएगा, ताकि खरीदार बिना पूरा भुगतान किए आसानी से प्रोडक्ट खरीद सकें।

सस्ते में फ्रिज खरीदने का शानदार मौका

वैसे तो सर्दी में किसी को फ्रिज की कोई खास जरूरत नहीं होती लेकिन 2-3 महीने इसकी जरूरत पड़ने लगती है। ऐसे में सर्दी में भी फ्रिज खरीदने का ख्याल बुरा नहीं है। Flipkart Black Friday Sale 2025 में गोदरेज के 185 लीटर वाले 5 स्टार फ्रिज को 15,790 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 23,990 रुपये है। इस पर 33 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इसी तरह सैमसंग का 183 लीटर वाला 4 स्टार फ्रिज 6,000 रुपये की छूट के साथ 15,790 रुपये में खरीदा सकता है।

लैपटॉप पर मिल रहे शानदार ऑफर

Samsung Galaxy Book4 Edge Series

सैमसंग का Samsung Galaxy Book4 Edge Series लैपटॉप 29 प्रतिशत छूट के साथ 64,990 रुपये में मिल रहा है। इसमें 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज मिलेगी। इसमें विंडोज 11 होम मिलेगा। इसके साथ 25,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

ASUS Vivobook S16 OLED (2025)

आसुस का यह लैपटॉप 30 प्रतिशत की छूट के साथ 71,990 रुपये में मिल रहा है। इसमें भी 16 GB/512 GB SSD/Windows 11 Home मिलेगा। इसकी वास्तविक कीमत 1,02,990 रुपये है। इसमें Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर के साथ बैकलिट कीबोर्ड और मेटल बॉडी मिलेगी।

Lenovo IdeaPad Slim 3 Next Gen AI

लेनोवो का यह लैपटॉप 49,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 46 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इसमें 15.3 इंच की स्क्रीन है। इसमें 16 GB/512 GB SSD के साथ Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर दिया गया है।

MSI के लैपटॉप पर 40 प्रतिशत तक की छूट

फ्लिपकार्ट की इस सेल में एमएसआई के लैपटॉप को भी खरीदने का शानदार मौका है। सेल में Katana 15 B13UDXK-2401IN को महज 74,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि इसकी कीमत 94,990 रुपये है। वहीं Thin 15 B13UC-1805IN / 125IN को 61,900 रुपये में आप खरीद सकते हैं। इसमें Intel Core i7-13620H /NVIDIA GeForce RTX 3050 /16GB DDR4 /512GB मिलेगा। कंपनी के कई मॉडल पर भी छूट मिल रही है।

लैपटॉप और फ्रिज की तरह ही स्मार्टफोन, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर आदि पर भी छूट मिल रही है। जूतों पर भी सीधे 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है।

लेटेस्ट न्यूज

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey Author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article