टेक एंड गैजेट्स

Amazon Navratri Sale: आधी कीमत में खरीद लें स्मार्ट TV, यहां जानें 5 बेस्ट डील्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 12:21 PM IST

Amazon पर त्योहारी सीजन के मौके पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल जारी है। अगर आप नया टीवी खरीदना चाह रहे हैं तो हम यहां आपको कुछ कंपनियों के मॉडल्स पर मिल रही बेस्ट डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

Xiaomi O55M7-Z2IN

Amazon Sale: आज से शारदीय नवरात्रि शुरुआत हुई है और Amazon में त्योहारी सीजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल जारी है। इस सेल में ग्राहकों को ढेरों इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स और अप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप नया टीवी खरीदना चाह रहे हैं तो हम यहां आपको Xiaomi, TCL और iFFalcon जैसे कुछ कंपनियों के मॉडल्स पर मिल रही बेस्ट डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां मॉडल्स पर 50 प्रतिशत से भी ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Xiaomi O55M7-Z2IN:

शाओमी का ये टीवी मॉडल 55 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 1,99,999 रुपये की जगह 89,999 रुपये में उपलब्ध है। ये 4K Ultra HD रेजोल्यूशन वाला 55-इंच एंड्रॉयड TV है। ये टीवी 30W ऑडियो आउटपुट और Cortex A73 प्रोसेसर के साथ आता है।

TCL P615:

ग्राहक अमेजन की सेल में इस टीवी को 54 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 62,990 रुपये की जगह 28,990 रुपये में खरीद सकते हैं। ये 4K Ultra HD रेजोल्यूशन वाला 50-इंच LED स्मार्ट टीवी है। ये 24W ऑडियो सेटअप और 2GB रैम के साथ आता है।

iFFalcon H72:

अमेजन की सेल में इस स्मार्ट टीवी को 68 प्रतिशत छूट के बाद 1,13,990 रुपये की जगह 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये टीवी 24W स्पीकर सेटअप और 60Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 55-इंच 4K Ultra HD डिस्प्ले मिलता है।

AmazonBasics Fire TV:

सेल में इस मॉडल को 50 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 56,000 रुपये की जगह 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये एक 50-इंच स्मार्ट टीवी है। इसमें बिल्ट-इन Alaxa मिलता है। साथ ही ये 20W स्पीकर सेटअप के साथ आता है।

Redmi L32M6-RA/L32M7-RA:

इसे 56 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद सेल में 24,999 रुपये की जगह 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये एक 32-इंच स्मार्ट टीवी है। ये 24W स्पीकर और क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article