टेक एंड गैजेट्स

Amazon Great Summer Sale 2026: इस दिन से शुरू होने जा रही सबसे बड़ी सेल, अप्लायंसेज पर 70% तक छूट

Amazon Great Summer Sale 2026 की शुरुआत 8 मई से होने जा रही है। इसमें स्मार्टफोन, फैशन, अप्लायंसेज पर 70% तक छूट मिलेगी। प्राइम मेंबर्स के लिए खास कैशबैक डील्स भी है।

Image

Amazon Great Summer Sale 2026: इस दिन से शुरू होने जा रही सबसे बड़ी सेल, जानें डील्स

Amazon इंडिया ने अपनी बहुप्रतीक्षित Great Summer Sale 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह मेगा सेल 8 मई की रात 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें ग्राहकों को विभिन्न कैटेगरी में शानदार छूट और ऑफर्स मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि इस बार AI टेक्नोलॉजी के जरिए चुने गए प्रोडक्ट्स पर भी विशेष डील्स दी जाएंगी, जिससे यूजर्स को बेहतर और स्मार्ट शॉपिंग अनुभव मिलेगा।

प्राइम मेंबर्स को मिलेंगे खास फायदे

Amazon के प्राइम मेंबर्स के लिए इस सेल में अतिरिक्त लाभ दिए जा रहे हैं। 2,500 रुपये की खरीदारी पर 250 रुपये का कैशबैक मिलेगा, साथ ही 2 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स पर 3% की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। इसके अलावा HDFC Bank कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा, जिससे खरीदारी और किफायती हो जाएगी।

बड़े ब्रांड्स पर भारी छूट

इस सेल में Samsung, Apple, OnePlus, Dell, Nike, Levi's, LEGO और Pampers जैसे नामी ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे। AI-पावर्ड डिवाइस पर 70% तक, मोबाइल और एक्सेसरीज़ पर 40% तक, होम अप्लायंसेज पर 65% तक और फैशन व ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 50 से 80% तक की छूट दी जाएगी। वहीं डेली एसेंशियल्स पर 60% तक बचत का मौका मिलेगा।

AI टूल्स से आसान होगी शॉपिंग

Amazon इस बार ग्राहकों को बेहतर निर्णय लेने में मदद के लिए कई स्मार्ट टूल्स भी दे रहा है। Rufus, Lens AI, प्राइस हिस्ट्री ट्रैकर और AI रिव्यू हाइलाइट्स जैसे फीचर्स के जरिए यूज़र्स आसानी से सही प्रोडक्ट चुन सकेंगे। ये टूल्स कीमत, रिव्यू और फीचर्स का विश्लेषण करके खरीदारी को अधिक पारदर्शी बनाते हैं।

Amazon Great Summer Sale 2026

Amazon Great Summer Sale 2026

Amazon Pay और अन्य सुविधाएं

सेल के दौरान Amazon Pay के जरिए फ्लाइट, होटल और बस बुकिंग पर भी अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके साथ ही 5% अनलिमिटेड कैशबैक, EMI और क्रेडिट सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। कंपनी पूरे देश में तेज डिलीवरी, नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर और आसान रिटर्न जैसी सुविधाएं भी दे रही है, जिससे ग्राहकों का शॉपिंग अनुभव और भी बेहतर और सुविधाजनक बनेगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article