टेक एंड गैजेट्स

Amazon Great Freedom Sale 2026: ईयरबड्स पर 50% तक की छूट, देखें 8 Best Deals

अगर आप कम बजट में TWS खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Amazon Great Freedom Sale के दौरान अलग-अलग ब्रांड्स के मॉडल पर मिलने वाले डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स की तुलना कर सकते हैं। खासकर बैंक ऑफर का फायदा लेने पर इफेक्टिव कीमत लिस्टेड सेल प्राइस से भी कम हो सकती है।

Image

3,000 रुपये के बजट में खरीदारी का मौका

स्वतंत्रता दिवस से पहले Amazon की Great Freedom Sale 2026 में कई प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। इस सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर ऑडियो प्रोडक्ट्स तक पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप नया TWS ईयरबड्स खरीदने की सोच रहे हैं और बजट 3,000 रुपये से ज्यादा नहीं है, तो सेल में Oppo, Samsung और OnePlus जैसे ब्रांड्स के कई विकल्प मिल सकते हैं।

बैंक ऑफर से और कम हो सकती है कीमत

सेल में सिर्फ डायरेक्ट डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि बैंक और पेमेंट ऑफर्स का फायदा भी उठाया जा सकता है। चुनिंदा HDFC Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसकी अधिकतम सीमा 10,500 रुपये तक बताई गई है। हालांकि, इसके लिए लागू नियम और शर्तें देखना जरूरी है।

इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है। योग्य खरीदारी पर Amazon Pay Later के जरिए Pay-in-3 बिना ब्याज विकल्प भी उपलब्ध है। ग्राहक चाहें तो नो-कॉस्ट EMI का विकल्प चुनकर पूरी रकम एक साथ भुगतान किए बिना TWS खरीद सकते हैं।

Oppo Enco Buds 3 Pro+ पर खास ऑफर

सेल में 3,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले विकल्पों में Oppo Enco Buds 3 Pro+ खास है। इसे सेल के दौरान 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी सामान्य लिस्टेड कीमत 3,999 रुपये है। यानी इस TWS पर 1,000 रुपये की सीधी बचत हो रही है।

मॉडललिस्ट प्राइसइफेक्टिव सेल प्राइस
Oppo Enco Buds 3 Pro+₹3,999₹2,999
Samsung Galaxy Buds Core₹3,999₹2,999
CMF by Nothing Buds 2₹2,999₹2,499
boAt Nirvana Crown₹9,990₹2,599
Realme Buds T310₹3,999₹1,899
OnePlus Nord Buds 3R₹1,999₹1,599
Noise Alt Buds S₹1,899₹1,499
GoBoult Mustang Torq₹5,999₹1,799

फीचर्स की बात करें तो Oppo Enco Buds 3 Pro+ में 12.4mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। इनमें 32dB एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC), 43 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम और Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी मिलती है। ईयरबड्स को IP55 रेटिंग भी मिली है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है।

3,000 रुपये के बजट में खरीदारी का मौका

अगर आप कम बजट में TWS खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Amazon Great Freedom Sale के दौरान अलग-अलग ब्रांड्स के मॉडल पर मिलने वाले डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स की तुलना कर सकते हैं। खासकर बैंक ऑफर का फायदा लेने पर इफेक्टिव कीमत लिस्टेड सेल प्राइस से भी कम हो सकती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article