टेक एंड गैजेट्स

Airtel के 3 महीने वाले टॉप-5 रिचार्ज प्लान, मिलेंगे फायदे ही फायदे!

Airtel Top 5 Recharge Plans: इन प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन और Airtel Xstream Play Premium का भी फ्री एक्सेस मिलता है। कई प्लान Airtel Unlimited 5G Data और अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Membership) और 3 महीने (84 दिन और 90 दिन) की वैधता के साथ आते हैं।

Image

Bharti Airtel

Airtel Top 5 Recharge Plans: नया साल आ गया है और नए साल में लोग नए और बेस्ट रिचार्ज प्लान की तलाश शुरू कर रहे हैं। यदि आप भी 3 महीने की वैधता वाले रिचार्ज प्लान खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको एयरटेल के 3 महीने की वैधता वाले बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लान बता रहे हैं।

Airtel 509 रुपये प्लान

एयरटेल के इस प्लान में आपको कम कीमत में लंबी वैलिडिटी मिलती है। 509 रुपये में आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा इसमें 6GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलता है। प्लान में एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Airtel 859 रुपये प्लान

एयरटेल 859 रुपये प्लान सबसे पॉपुलर प्लान में से एक है। इस प्लान में आपको 1.5GB डेटा प्रतिदिन मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा भी है। एयरटेल 859 रुपये प्लान में आपको पूरे 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

Airtel 929 रुपये प्लान

यदि आप 84 दिन की जगह 90 दिन की वैलिडिटी चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए है। इसमें एयरटेल 859 रुपये प्लान के सभी फायदे मिलते हैं। प्लान के साथ फ्री हेल्लो ट्यून और Apollo 24|7 Circle का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Airtel 979 रुपये प्लान

यदि आप फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा का आनंद लेना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए है। इसमें 2GB/Day के साथ Airtel Unlimited 5G Data का फायदा भी मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन और Airtel Xstream Play Premium का भी फ्री एक्सेस मिलता है।

Airtel 1199 रुपये प्लान

एयरटेल 1199 रुपये प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो ओटीटी देखना पसंद करते हैं। प्लान में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Membership) के साथ 2.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। यानी पूरे 84 की वैलिडिटी के साथ आप हर दिन ओटीटी का आनंद ले सकते हैं। इस प्लान के साथ भी आपको Airtel Unlimited 5G Data का फायदा मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article