टेक एंड गैजेट्स

2025 की पहली Flipkart सेल में भारी डिस्काउंट, सस्ते मिल रहे Samsung और iPhone

Flipkart Big Bachat Days sale: फ्लिपकार्ट बिग बचत डेज सेल में शाओमी, वीवो, ओप्पो और मोटोरोला जैसे ब्रांड्स पर भी शानदार ऑफर्स उपलब्ध हैं। Redmi Note 14 सीरीज और अन्य नए लॉन्च पर भी आकर्षक छूट दी जा रही है। सेल में गूगल पिक्सल फोन को भी बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Image

Flipkart Big Bachat Days sale

Flipkart Big Bachat Days sale: यदि आप कम कीमत में फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसे आईफोन 16, सैमसंग गैलेक्सी एस 24 और पिक्सल 9 स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट ने साल की पहली फ्लिपकार्ट बिग बचत डेज सेल की घोषणा कर दी है। 1 से 5 जनवरी तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन पर दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। चलिए जानते हैं ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में...

Samsung Galaxy S24 Series: डिस्काउंट

सैमसंग गैलेक्सी एस 24 सीरीज को फ्लिपकार्ट बिग बचत डेज सेल में बहुत कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। आप 63,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर इसे अपना बना सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को S24+ और S24 Ultra पर नो-कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा मिल रही है।

Samsung Galaxy S24 सीरीज

गैलेक्सी S24 (128GB)

  • लॉन्च प्राइस: ₹74,999
  • सेल प्राइस: ₹63,999

गैलेक्सी S24+ (256GB)

  • लॉन्च प्राइस: ₹99,999
  • सेल प्राइस: ₹67,999

गैलेक्सी S24 Ultra (256GB)

  • लॉन्च प्राइस: ₹1,29,999
  • बैंक डिस्काउंट: ₹12,000

Apple iPhone 16 सीरीज पर क्या हैं ऑफर्स

iPhone 16 Pro Max (256GB)

  • लॉन्च प्राइस: ₹1,44,900
  • सेल प्राइस: ₹1,37,900
  • कार्ड डिस्काउंट: ₹3,000

iPhone 16 Pro (128GB)

  • लॉन्च प्राइस: ₹1,19,900
  • सेल प्राइस: ₹1,12,900
  • कार्ड डिस्काउंट: ₹3,000

iPhone 16 Plus (128GB)

  • लॉन्च प्राइस: ₹89,900
  • सेल प्राइस: ₹84,900
  • कार्ड डिस्काउंट: ₹4,000

iPhone 16 (128GB)

  • लॉन्च प्राइस: ₹79,900
  • सेल प्राइस: ₹74,900
  • कार्ड डिस्काउंट: ₹4,000
  • नो-इंटरेस्ट EMI: ICICI बैंक कार्डधारकों के लिए 6 महीने तक।

Google Pixel 9 सीरीज ऑफर्स

फ्लिपकार्ट बिग बचत डेज सेल में गूगल पिक्सल फोन को भी बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकता है। सेल में Pixel 9 Pro Fold (256GB) और Pixel 9 Pro XL (256GB) को 10,000 रुपये बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Pixel 9 Pro पर 10,000 रुपये और Pixel 9 पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।

Flipkart Big Bachat Days sale: अन्य स्मार्टफोन डील्स

सेल में शाओमी, वीवो, ओप्पो और मोटोरोला जैसे ब्रांड्स पर भी शानदार ऑफर्स उपलब्ध हैं। Redmi Note 14 सीरीज और अन्य नए लॉन्च पर भी आकर्षक छूट दी जा रही है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article