टेक एंड गैजेट्स

Airtel IPTV: एयरटेल ने भारत में लॉन्च की इंटरनेट प्रोटोकॉल TV सर्विस, जानें क्या है यह टेक्नोलॉजी

Airtel IPTV: एयरटेल की IPTV सर्विस 2000 से अधिक शहरों में शुरू हो चुकी है। इसमें यूजर्स को 350+ लाइव टीवी चैनल और 29 ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसे एयरटेल के ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ जोड़ा गया है, जिससे ग्राहकों को 40Mbps से 1Gbps तक की इंटरनेट स्पीड भी उपलब्ध होगी।

Image

Airtel IPTV

Airtel IPTV: भारती एयरटेल ने भारत में IPTV (इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन) सर्विस शुरू कर दी है। इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन सर्विस यूजर्स को इंटरनेट के माध्यम से लाइव टीवी और ओटीटी कंटेंट का मजा लेने की सुविधा देती हैं। बता दें कि हाल ही में BSNL ने IFTV (इंटरनेट फाइबर टेलीविजन) सर्विस लॉन्च की थी। चलिए जानते हैं क्या है यह सर्विस और इसके यूजर्स को क्या फायदा मिलेगा।

एयरटेल की IPTV सर्विस: मनोरंजन का नया एक्सपीरियंस

एयरटेल की IPTV सर्विस 2000 से अधिक शहरों में शुरू हो चुकी है। इसमें यूजर्स को 350+ लाइव टीवी चैनल और 29 ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसे एयरटेल के ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ जोड़ा गया है, जिससे ग्राहकों को 40Mbps से 1Gbps तक की इंटरनेट स्पीड भी उपलब्ध होगी।

एयरटेल IPTV के प्रमुख फीचर्स

  • 350+ लाइव टीवी चैनल्स
  • 29 प्रीमियम ओटीटी ऐप्स का एक्सेस
  • 40Mbps से 1Gbps तक की ब्रॉडबैंड स्पीड
  • 699 रुपये से शुरू होगी प्लान की कीमत

यदि कोई ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप से इस सर्विस को खरीदता है, तो उसे 30 दिन की फ्री सर्विस का लाभ भी मिलेगा। हालांकि, एयरटेल के IPTV प्लान्स, रेगुलर ब्रॉडबैंड प्लान्स की तुलना में 200 रुपये महंगे हैं, लेकिन इनमें इंटरनेट और लाइव टीवी दोनों का आनंद मिलता है।

BSNL की IFTV सर्विस: बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के शानदार कंटेंट

BSNL ने अपनी IFTV (इंटरनेट फाइबर टेलीविजन) सर्विस को हाल ही में पेश किया है। यह भारत की पहली फाइबर-आधारित इंटरनेट टीवी सर्विस है, जिसमें यूजर्स को 500 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स और प्रीमियम पे-टीवी कंटेंट देखने की सुविधा मिलती है।

BSNL IFTV के प्रमुख फीचर्स

  • 500+ लाइव टीवी चैनल्स
  • प्रीमियम पे-टीवी कंटेंट का एक्सेस
  • फाइबर-आधारित इंटरनेट टीवी सेवा
  • कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article