शहर

VIDEO: 'किसी को ढूंढ रहा हूं...' कहकर पास आया, मौका मिलते ही बुजुर्ग महिला की गले से सोने की चेन छीनकर हुआ फरार चोर

मुंबई के कांदिवली वेस्ट में किसी को तलाशने का बहाना बनाकर अपार्टमेंट में घुसा शख्स बुजुर्ग महिला की सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।

Image

बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग (Instagram/@Timesnow)

मुंबई (Mumbai) में चोरी और लूट की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिहायशी सोसायटियों में भी रहने वालों को दहशत में डाल दिया है। यहां एक शख्स किसी व्यक्ति को तलाशने का बहाना बनाकर एक अपार्टमेंट में पहुंचा। इसके बाद उसने एक फ्लैट के चौखट पर खड़ी बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। घटना मुंबई के कांदिवली वेस्ट इलाके की बताई जा रही है।

घर में किसी को खोजने का बहाना करके घुसा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अपार्टमेंट में पहुंचने के बाद खुद को ऐसा व्यक्ति बताया, जो वहां रहने वाले किसी शख्स को ढूंढ रहा है। इसी बहाने वह बुजुर्ग महिला के पास पहुंचा। महिला को शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि वह व्यक्ति उन्हें अपना निशाना बनाने आया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के शो में IED ब्लास्ट की धमकी

महिला के विरोध के बावजूद चेन छीनकर भागा

बताया जा रहा है कि आरोपी ने मौका मिलते ही बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गईं और उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी चेन लेकर वहां से भागने में कामयाब हो गया। इस घटना का वीडियो फ्लैट के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बुजुर्ग महिला को चोर ने बातों में उलझाया

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर खड़ी हैं। शायद वे घर के लॉक को खोलकर अंदर घुसने की कोशिश कर रही हैं। इतने में एक शख्स उनके करीब आता है और उनसे किसी को खोजने का बोलकर उनके पास चला जाता है। बुजुर्ग महिला को इस बात अंदाजा भी नहीं था कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है। जैसे ही महिला उससे बात करने में व्यस्त हो जाती है, वैसे ही चोर को महिला का चेन छीनने का मौका मिल जाता है। वह तुरंत ही महिला के गले में हाथ डालता है और जबरन उसके गले से उनकी सोने की चेन को छीनकर फरार हो जाता है। बुजुर्ग महिला अपने चेन को बचाने की भरपूर कोशिश करती है लेकिन वह चोर के सामने बिल्कुल असहाय हो जाती है और चोर उनका चेन छीनकर फरार हो जाता है। पीड़िता बुजुर्ग महिला मदद के लिए चिल्लाती रहती है मगर उसकी आवाज किसी के कानों तक नहीं पहुंच पाती।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!