टेक एंड गैजेट्स

Airplane या DND मोड क्या है? जानें कौन सा फीचर बैटरी बचाने में है माहिर

अक्सर लोगों को DND और Airplane Mode को लेकर काफी कंफ्यूजन होता है। कई लोग तो इसे एक ही समझते हैं लेकिन आपको बता दें कि इनका काम पूरी तरह से अलग होता है। टेक्नोलॉजी के मामले में दोनों ही एक दूसरे से अलग हैं।

Image

फोन में मिलने वाले ये दोनों ही फीचर एक दूसरे से पूरी तरह से अलग हैं।

आज के समय में स्मार्टफोन हम सब के लिए एक जरूरी गैजेट बन चुका है। हर दिन न जाने हम कितने जरूरी काम इससे करते हैं। स्मार्टफोन हमें जितनी सुविधा दी है इसके उतने ही कुछ नुकसान भी हैं। स्मार्टफोन हमें सहूलियत तो देता है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है। बैटरी का जल्दी खत्म होना और बार बार नोटिफिकेशन आना कई बार बड़ी दिक्कत करता है। अगर आप भी फोन की इन दोनों समस्या से बचना चाहते हैं तो आप फोन के DND और Airplane Mode का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अक्सर लोगों को DND और Airplane Mode को लेकर काफी कंफ्यूजन होता है। कई लोग तो इसे एक ही समझते हैं लेकिन आपको बता दें कि इनका काम पूरी तरह से अलग होता है। टेक्नोलॉजी के मामले में दोनों ही एक दूसरे से अलग हैं। आइए आपको इनके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं और बताते हैं कि फोन की बैटरी बचाने के लिए इनमें से कौन सा तरीका सबसे बेस्ट है।

Airplane Mode क्या है?

एयरप्लेन मोड को मुख्य रूप से हवाई यात्रा के दौरान विमान के कम्युनिकेशन सिस्टम में बाधा न आए, इसलिए डिजाइन किया गया था। लेकिन अब इसका इस्तेमाल लोग डेली रूटीन लाइफ में भी करने लगे हैं। बता दें कि जैसे ही आप एयरप्लेन मोड ऑन करते हैं, यह आपके फोन के सभी रेडियो फ्रीक्वेंसी सिग्नल्स को पूरी तरह ब्लॉक कर देता है।

आप जब भी एयर प्लेन मोड को एक्टिव करते हैं वैसे ही सेलुलर नेटवर्क (कॉलिंग और SMS), मोबाइल डेटा, वाई-फाई और ब्लूटूथ सब कुछ एक साथ बंद हो जाता है। हालांकि, आप एयरप्लेन मोड ऑन करने के बाद मैनुअली वाई-फाई या ब्लूटूथ को दोबारा ऑन कर सकते हैं, लेकिन सेलुलर नेटवर्क (सिम कार्ड के सिग्नल) बंद ही रहेंगे।

डीएनडी मोड क्या है?

DND फीचर को इस तरह से डिजाइन किया कि अगर आप किसी जरूरी काम में व्यस्त हैं तो आपका माइंड डाइवर्ट न हो। मोबाइल का यह फीचर नेटवर्क को बंद नहीं करता, बल्कि आपके फोन के अलर्ट्स और नोटिफिकेशन्स को फिल्टर करता है।

यह कैसे काम करता है?

DND मोड ऑन होने पर आपके फोन का नेटवर्क, इंटरनेट, वाई-फाई सब कुछ नॉर्मल तरीके से काम करता रहता है। आपके फोन पर कॉल्स और मैसेज भी आते हैं, लेकिन फोन न तो वाइब्रेट करता है और न ही उसकी रिंगटोन बजती है। स्क्रीन की लाइट भी नहीं जलती।

कस्टमाइजेशन की सुविधा: DND की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप इसे कस्टमाइज कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप सेटिंग कर सकते हैं कि 'फेवरेट कॉन्टैक्ट्स' (जैसे माता-पिता या पार्टनर) के फोन आने पर रिंग बजे, या अगर कोई लगातार 3 बार कॉल करे तो फोन बजने लगे।

बैटरी बचाने का कौन सा तरीका बेस्ट है?

अगर आप फोन की बैटरी खपत को कम करना चाहते हैं तो बता दें कि इस मामले में एयरप्लेन मोड ही सबसे बेहतर है। आपका स्मार्टफोन सबसे ज्यादा बैटरी नेटवर्क सर्च करने में खर्च करता है। जब आप किसी ऐसी जगह होते हैं जहां सिग्नल कमजोर हैं, तो फोन का प्रोसेसर और एंटीना लगातार सिग्नल ढूंढने के लिए पूरी ताकत लगाते हैं, जिससे बैटरी बहुत तेजी से खत्म होती है। जब आप एयरप्लेन मोड को एक्टिव करते हैं तो इससे नेटवर्क पूरी तरह के खत्म हो जाता है और बैटरी की खपत कम होती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article