टेक एंड गैजेट्स

AI+ Nova 2 5G, Nova 2 Ultra 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, कलर्स से डिजाइन तक लीक

AI+ Nova 2 Ultra 5G में वर्टिकली पिल-शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसके बाहर LED फ्लैश मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर एक खास सर्कुलर रिंग लाइट दी गई है, जिसमें AI+ ब्रांडिंग दिखाई देती है। यह रिंग लाइट कॉल, मैसेज, म्यूजिक और अन्य नोटिफिकेशन के लिए कस्टमाइज की जा सकती है।

Image

AI+ Nova 2 5G, Nova 2 Ultra 5G

NxtQuantum शिफ्ट टेक्नोलॉजी के स्वामित्व वाला AI+ ब्रांड भारत में अपने नए स्मार्टफोन AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के प्रमुख माधव सेठ ने एक टीजर जारी कर पुष्टि की है कि ये दोनों स्मार्टफोन 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे।

आकर्षक डिजाइन और कलर ऑप्शन

टीजर के अनुसार, Nova 2 Ultra 5G को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल और रेड रंगों में पेश किया जाएगा। वहीं Nova 2 5G ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल शेड्स में आएगा। दोनों स्मार्टफोन्स में रेड-एक्सेंट पावर बटन दिया गया है, जो इनके डिजाइन को प्रीमियम लुक देता है।

Nova 2 Ultra 5G में खास नोटिफिकेशन लाइट

AI+ Nova 2 Ultra 5G में वर्टिकली पिल-शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसके बाहर LED फ्लैश मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर एक खास सर्कुलर रिंग लाइट दी गई है, जिसमें AI+ ब्रांडिंग दिखाई देती है। यह रिंग लाइट कॉल, मैसेज, म्यूजिक और अन्य नोटिफिकेशन के लिए कस्टमाइज की जा सकती है। इसका डिजाइन काफी हद तक Nothing के स्मार्टफोन्स की लाइटिंग स्टाइल से मिलता-जुलता है।

Nova 2 5G का अलग कैमरा सेटअप

दूसरी ओर, AI+ Nova 2 5G में स्क्वायर शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें राउंडेड कॉर्नर्स हैं। इसमें LED फ्लैश मॉड्यूल के अंदर ही मौजूद है। फोन के बैक पर नीचे की तरफ AI+ ब्रांडिंग दी गई है, जो पिछले मॉडल Nova 5G की तरह दिखती है।

पुराने मॉडल से मिलेंगे अपग्रेड

ये नए स्मार्टफोन पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए AI+ Pulse और Nova 5G के अपग्रेड वर्जन माने जा रहे हैं। इन पुराने फोन्स में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले, NxtQ OS और AI सपोर्टेड डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया था, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल था।

बैटरी और परफॉर्मेंस

AI+ Pulse में Unisoc T615 चिपसेट और Nova 5G में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया था। दोनों फोन्स में 5000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। नए Nova 2 सीरीज में इससे बेहतर परफॉर्मेंस और फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article