टेक एंड गैजेट्स

Airtel ने दिया बड़ा तोहफा, एक साल के लिए फ्री कर दिया Adobe Express Premium

एयरटेल के सभी ग्राहकों को Adobe Express Premium का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस ऑफर का फायदा एयरटेल प्रीपेड, पोस्टपेड, Xstream और DTH कनेक्शन वाले यूजर्स उठा सकेंगे। इस साझेदारी से करीब 36 करोड़ से ज्यादा भारतीय यूजर्स को लगभग 4,000 रुपये की सर्विस बिना किसी शुल्क के मिलने वाली है।

Image

Adobe Express Premium Is Now Free for All Airtel Users

KEY HIGHLIGHTS
  • एयरटेल के सभी प्रीपेड, पोस्टपेड, Xstream और DTH यूजर्स को Adobe Express Premium एक साल तक मुफ्त मिलेगा।
  • यह फ्री सब्सक्रिप्शन Airtel Thanks ऐप के जरिए बिना क्रेडिट कार्ड डिटेल के एक्टिवेट किया जा सकेगा।
  • प्रीमियम प्लान में AI टूल्स, करोड़ों स्टॉक एसेट्स, 30,000+ फॉन्ट्स और 100GB क्लाउड स्टोरेज शामिल है।

Adobe Express Premium Is Now Free for All Airtel Users: एडोबी (Adobe) और भारती एयरटेल (Airtel) ने एक नई साझेदारी का ऐलान किया है, जिसके तहत एयरटेल के सभी ग्राहकों को Adobe Express Premium का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस ऑफर का फायदा एयरटेल प्रीपेड, पोस्टपेड, Xstream और DTH कनेक्शन वाले यूजर्स उठा सकेंगे। इस साझेदारी से करीब 36 करोड़ से ज्यादा भारतीय यूजर्स को लगभग 4,000 रुपये की सर्विस बिना किसी शुल्क के मिलने वाली है।

Airtel Thanks ऐप से मिलेगा फ्री एक्सेस

कंपनियों की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, Adobe Express Premium का एक्सेस सीधे Airtel Thanks ऐप के जरिए दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस फ्री सब्सक्रिप्शन को एक्टिवेट करने के लिए किसी भी तरह की क्रेडिट कार्ड डिटेल देने की जरूरत नहीं होगी। इससे पहले भी एयरटेल ने Perplexity के साथ इसी तरह की फ्री सर्विस पार्टनरशिप की थी।

क्रिएटर्स के लिए नए मौके: Adobe

एडोबी के क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी बिजनेस के प्रेसिडेंट डेविड वाधवानी ने कहा कि एयरटेल के साथ यह साझेदारी भारत के तेजी से बढ़ते क्रिएटर इकोनॉमी को नई रफ्तार देगी। उनका कहना है कि Adobe Express की मदद से लोग आसानी से शानदार कंटेंट बना सकेंगे, चाहे वह करियर को आगे बढ़ाने के लिए हो, बिजनेस के प्रचार के लिए या अपनी रुचियों को दिखाने के लिए।

Adobe Express Premium में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को हर महीने 250 जेनरेटिव क्रेडिट्स मिलेंगे। इसके अलावा प्रीमियम स्टैटिक और वीडियो टेम्पलेट्स, 20 करोड़ से ज्यादा रॉयल्टी-फ्री Adobe Stock फोटो, वीडियो और म्यूजिक ट्रैक्स का एक्सेस मिलेगा। यूजर्स 30,000 से अधिक फॉन्ट्स वाली Adobe Fonts लाइब्रेरी का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही वीडियो बैकग्राउंड हटाने, बल्क री-साइजिंग और 100GB क्लाउड स्टोरेज जैसी एडवांस सुविधाएं भी शामिल हैं।

Adobe Express Premium Is Now Free for All Airtel Users

Adobe Express Premium Is Now Free for All Airtel Users

डेस्कटॉप से मोबाइल तक उपलब्ध प्लेटफॉर्म

Adobe Express को “क्रिएट-एनीथिंग” ऐप के तौर पर पेश किया जाता है, जो डेस्कटॉप, वेबसाइट और मोबाइल ऐप तीनों पर उपलब्ध है। यह प्लेटफॉर्म साल 2021 में लॉन्च हुआ था और 2025 में इसमें Firefly AI फीचर्स जोड़े गए। उसी साल इसके iOS और एंड्रॉयड एप भी पेश किए गए। अंग्रेजी के अलावा यह प्लेटफॉर्म हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, तमिल और तेलुगु समेत आठ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article