यदि आप भी किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसकी कीमत काफी कम हो और उसमें 256GB की स्टोरेज मिले और दमदार बैटरी भी हो तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको 12,000 रुपये में 5G के साथ 256GB स्टोरेज वाले फोन के बारे में बताएंगे।
घरेलू कंपनी Lava ने अपने बजट 5G स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इस वर्जन को फोन के लॉन्च के कुछ महीनों बाद पेश किया है, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्टोरेज और बेहतर परफॉर्मेंस का विकल्प मिलेगा।
कीमत और उपलब्धता
नए 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन 1 मई से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इसे 11,999 रुपये की छूट कीमत पर खरीद सकते हैं। यह फोन Champagne Gold और Royal Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
पुराने वेरिएंट्स की कीमत
यह नया वेरिएंट पहले से मौजूद मॉडल्स के साथ उपलब्ध रहेगा जिनकी कीमतें 4GB + 64GB: 7,499 रुपये और 4GB + 128GB: 7,999 रुपये हैं। इस तरह यूजर्स के पास बजट के हिसाब से कई विकल्प मौजूद हैं।
डिस्प्ले और डिजाइन
Lava Bold N1 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 2.5D ग्लास प्रोटेक्शन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है, जिससे वीडियो देखने और गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है। फोन को IP54 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

Lava Bold N1 5G
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
यह स्मार्टफोन Unisoc T765 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जो रोजमर्रा के कामों के लिए अच्छा प्रदर्शन देता है। फोन में 6GB RAM के साथ वर्चुअल RAM फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से RAM को बढ़ाकर 12GB तक किया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो यह 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा फीचर्स और बैटरी
फोन में पीछे की तरफ AI सपोर्ट के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Lava Bold N1 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G नेटवर्क सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth, OTG जैसे फीचर्स शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स को बेहतर सुरक्षा और आसान एक्सेस मिलता है।
