Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का ये वीकेंड का वार लव गिल (Love Gill) और स्काउट ओपी (Scout OP) के लिए काफी भारी साबित हो गया। रोहित शेट्टी ने वीकेंड का वार होस्ट किया और उन्होंने लव गिल स्काउट ओपी की नजदीकियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने साफ कहा था कि दोनों की हरकतें अच्छी नहीं लग रही हैं। इतना ही नहीं, वीकेंड का वार में काशवी भी आईं और उन्होंने लव गिल को खरी खोटी सुनाई। अब वीकेंड का वार के बाद लव गिल की हालत ठीक नहीं है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव गिल फूट-फूटकर रोती दिखीं। लव ने अपना गुस्सा स्काउट पर भी निकाला। Bigg Boss 20: 'पब्लिसिटी के भूखे लोग...' स्काउट-काशवी पर भड़की Love Gill की टीम, एक्ट्रेस की मां की हालत खराब
वीकेंड का वार के बाद दर्द में लव गिल
वीकेंड का वार के बाद लव गिल बुरी तरह टूट गई हैं। शो के मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें लव गिल बेसुध हालत में नजर आ रही हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि वीकेंड का वार खत्म होने के बाद तमाम कंटेस्टेंट्स अपने अपने काम में लग जाते हैं, लेकिन लव गिल बाहर बैंच पर ही बैठी रह जाती हैं। वह वहां बेसुध हालत में बैठी हुई हैं और रोए जा रही हैं। इसके बाद रात को भी लव गिल को तमाम कंटेस्टेंट्स शांत करवाते हैं, लेकिन उनका रोना शांत नहीं होता। इसके बाद लव गिल की भड़ास निकलती हैं। वह स्काउट ओपी पर अपना सारा गुस्सा निकालती हैं। Jailer 2 Box Office: 400 करोड़ी होने से चूक गई Rajinikanth की फिल्म, इतना हुआ बिजनेस
