महंगे रिचार्ज प्लान्स मोबाइल यूजर्स की एक बड़ी परेशानी बन चुके हैं। आज के समय में अधिकांश मोबाइल यूजर्स दो सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं लेकिन रिचार्ज प्लान्स की कीमतें अब इतनी ज्यादा बढ़ चुकी हैं कि एक साथ दो नंबर को रिचार्ज कर पाना थोड़ा मुश्किल वाला काम बन गया है। अगर आप भी महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की बड़ी परेशानी खत्म कर दी है।
बीएसएनएल ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो में एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान जोड़ा है। इस प्लान ने मोबाइल यूजर्स को महंगे प्लान्स से राहत दे दी है। अब आप कम कीमत में एक साल तक अपने मोबाइल नंबर को एक्टिव रख सकते हैं।
अगर आप बार बार महंगा रिचार्ज प्लान नहीं लेना चाहते हैं तो अब आपको बीएसएनएल ने एक सस्ते प्लान का ऑप्शन दे दिया है। जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ साथ दूसरे कई सारे ऑफर्स भी दिए जाते हैं। इस प्लान को लेकर आप एक बार में ही पूरे एक साल के लिए टेंशन फ्री रहने वाले हैं। अगर आपके पास सेकंडरी सिम है तो यह प्लान आपको बड़ी राहद देने वाला है। आइए आपको इस प्लान के बारे में बताते हैं।
BSNL का सबसे सस्ता प्लान
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए 2399 रुपये का एक शानदार प्लान जोड़ा है। लंबी वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है। इस प्लान में आपको पूरे 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। आप पूरे एक साल तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपको बार-बार रिचार्ज के झंझट से एक बार में ही छुटकारा दिला देगा।
फ्री कॉलिंग के साथ ढेर सारा डेटा
BSNL ने इस प्लान में यूजर्स की इंटरनेट जरूरत का भी बखूबी ध्यान दिया है। इस प्लान में ग्राहकों को ढेर सारा इंटरनेट डेटा मिलता है। इसमें आपको हर दिन 2GB डेटा मिलता है। मतलब आप पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 730GB हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। इतना ही नहीं आपको फ्री चैटिंग की सुविधा भी इस प्लान में मिलती है। आप डेली 100 फ्री एसएमएस इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप सिकेंडरी सिम रखते हैं और रिचार्ज प्लान अधिक पैसा नहीं खर्च करना चाहते तो आप बीएसएनएल प्लान की तरफ जा सकते हैं।
