स्पोर्ट्स

युवराज सिंह ने फीफा वर्ल्‍ड कप के लिए अपनी पसंदीदा टीम बताई, ये हैं उनके चहेते खिलाड़ी

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 17, 2022, 02:21 PM IST

Yuvraj Singh favourite football team: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कतर में होने वाले आगामी फीफा वर्ल्‍ड कप के लिए अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ी के नाम का खुलासा किया है। युवराज सिंह ने बताया कि वो किस फुटबॉलर के बड़े प्रशंसक हैं और किस टीम को ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं।

Image

युवराज सिंह

KEY HIGHLIGHTS
  • युवराज सिंह ने बताया कि फीफा विश्‍व कप में उनकी पसंदीदा टीम पुर्तगाल है
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने स्‍वीकार किया कि वो क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो के बड़े प्रशंसक हैं
  • कई लोगों का मानना है कि रोनाल्‍डो के पास फीफा ट्रॉफी जीतने का संभवत: आखिरी मौका है

नई दिल्‍ली: भारतीय टीम (India Cricket team) के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने खुलासा किया है कि इस साल फीफा विश्‍व कप (FIFA World Cup) में उनकी पसंदीदा टीम पुर्तगाल (Portugal Football team) है और उनके चहेते फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो (Cristiano Ronaldo) हैं। युवराज सिंह को फुटबॉल के बड़े प्रशंसक के रूप में जाना जाता है। वायकॉम18 स्‍पोर्ट्स से बातचीत में युवराज सिंह ने अपनी पसंदीदा टीम और फुटबॉलर के बारे में खुलकर बताया।

युवराज सिंह ने कहा कि इस साल फीफा विश्‍व कप में उनकी पसंदीदा टीम पुर्तगाल है और क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो उनके सर्वकालिक पसंदीदा फुटबॉलर हैं। पूर्व क्रिकेटर ने साथ ही बताया कि उन्‍होंने पहला विश्‍व कप 2002 में देखा था जब ब्राजील ने जर्मनी को हराकर खिताब जीता था।

युवी ने कहा, 'इस विश्‍व कप में मेरी पसंदीदा टीम पुर्तगाल है और क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। मैंने पहली बार फीफा विश्‍व कप 2002 में देखा था जब ब्राजील ने खिताब जीता था।' कई लोगों का मानना है कि फीफा विश्‍व कप 2022 महान क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो का आखिरी वर्ल्‍ड कप हो सकता है। लोगों को भरोसा है कि क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो की टीम फीफा विश्‍व कप ट्रॉफी जीत सकती है। पुर्तगाल ने टूर्नामेंट के लिए मजबूत स्‍क्‍वाड की घोषणा की है।

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो को उम्‍मीद है कि वो आक्रामक पंक्ति में अगुवाई करेंगे और उन्‍हें ब्रूनो फर्नांडेस व बर्नाडो सिल्‍वा की मदद मिलेगी।

फीफा विश्‍व कप के लिए पुर्तगाल का स्‍क्‍वाड इस प्रकार है:

गोलकीपर्स - डियोगो कोस्‍टा, जोस एसए, रुई पैट्रिशियो

डिफेंडर्स - जोआओ कैंसेलो, डियोगो डालोट, पेपे, रुबेन डायस, डेनिलो परेरा, एंटोनियो सिल्‍वा, नुनो मेंडेस और आर गुरेरो।

मिडफील्‍डर्स - ब्रूनो फर्नांडेस, बर्नाडो सिल्‍वा, रुबेन नेवेस, विलियम, पालहिन्‍हा, वितिन्‍हा ओटावियो, मैथ्‍यूज न्‍यून्‍स, जाओ मारियो।

फॉरवर्ड्स - क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो, जाओ फेलिक्‍स, राफेल लिएओ, रिकॉर्डो होर्टा, आंद्रे सिल्‍वा, गोंसालो रामोस।

अभिषेक निगम
अभिषेक निगमauthor

अभिषेक निगम टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में खेल सेक्शन से जुड़े हैं। अभिषेक को मैच का विश्लेषण करना बेहद पसंद हैं। इसके अलावा इन्हें खेल की बारीकियों पर ध्यान देने या फिर उन्हें सीखने में बड़ा आनंद आता है। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article