स्पोर्ट्स

सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में गुकेश छठे स्थान पर खिसके

D Gukesh In Saint louis rapid and blitz tournament: विश्व चैम्पियन डी गुकेश ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के पहले दिन एक जीत और चार ड्रॉ के बाद संयुक्त छठे स्थान पर खिसक गए। गुकेश को दूसरे हाफ में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा क्योंकि वापसी के लिये अब उनके पास सिर्फ नौ ब्लिट्ज गेम बचे हैं।

Image

डी गुकेश (Instagram/DGukesh)

विश्व चैम्पियन डी गुकेश ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के पहले दिन एक जीत और चार ड्रॉ के बाद संयुक्त छठे स्थान पर खिसक गए। गुकेश को दूसरे हाफ में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा क्योंकि वापसी के लिये अब उनके पास सिर्फ नौ ब्लिट्ज गेम बचे हैं।

अमेरिका के लेवोन आरोनियन कुल 19 अंक लेकर शीर्ष पर हैं जबकि फेबियानो कारूआना उनसे दो अंक पीछे हैं । तीसरे स्थान पर फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव हैं जिनके 16.5 अंक हैं।

उजबेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव अमेरिका के वेसले सो के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। गुकेश और वियतनाम के लियेम ली कुआंग 13 अंक लेकर छठे स्थान पर हैं। उनसे दो अंक पीछे अमेरिका के लीनियेर डोमिनिगेज हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article