स्पोर्ट्स

Wimbledon 2025: तीसरे दौर में पहुंची युकी भांबरी और रॉबर्ट गैलोव की जोड़ी, बाहर हुए बालाजी-बोलिपल्ली

युकी भांबरी और रॉबर्ट गैलोव की इंडो अमेरिकन जोड़ी विबंलडन 2025 के तीसरे दौर में प्रवेश कर चुकी है। भांबरी के रूप में टूर्नामेंट में भारत की आखिरी चुनौती बची है।

Image

यूकी भांबरी(साभार Wimbledon Screen Grab)

लंदन: युकी भांबरी विम्बलडन 2025 टेनिस ग्रैंडस्लैम में एकमात्र भारतीय बचे हैं जिन्होंने शनिवार को अपने अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोव के साथ मिलकर पुरुष युगल के तीसरे दौर में प्रवेश किया। चैंपियनशिप में 16वीं वरीयता प्राप्त युकी-गैलोव की जोड़ी ने पुर्तगाल के नूनो बोर्गेस और मार्कोस गिरोन को डेढ़ घंटे में 6-3, 7-6 (8-6) से शिकस्त दी। अब प्री क्वार्टर फाइनल में उनका सामना स्पेन के मार्सेलो ग्रैनोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबेलोस से होगा। अन्य नतीजे भारत के पक्ष में नहीं रहे जिसमें एन श्रीराम बालाजी और रित्विक बोलिपल्ली अपनी-अपनी जोड़िदारों के साथ दूसरे दौर में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

बाहर हुई बालाजी और मिगुएल रेयेस-वारेला की जोड़ी

बालाजी और मैक्सिको के उनके जोड़ीदार मिगुएल रेयेस-वारेला ने चौथी वरीयता प्राप्त मार्सेल ग्रैनोलर्स और होरासियो जेबालोस की जोड़ी को कड़ी टक्कर दी लेकिन सीधे सेटों में हार गए। स्पेन-अर्जेंटीना की जोड़ी ने गैर वरीयता प्राप्त बालाजी और रेयेस-वारेला को एक घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-4 से हराया।

बोल्लिपल्ली और निकोलस बैरिएंटोस भी हारे

बोल्लिपल्ली और उनके कोलंबिया के उनके जोड़ीदार निकोलस बैरिएंटोस ने भी छठी वरीयता प्राप्त सैलिसबरी और नील स्कूपस्की की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को कड़ी टक्कर दी। भारत और कोलंबिया के खिलाड़ियों की जोड़ी को हालांकि एक घंटे 47 मिनट के मुकाबले में 4-6, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा। रोहन बोपन्ना पहले दौर में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे। इस बीच लड़कों के एकल में कृष त्यागी चेक गणराज्य के जान कुमस्टैट के खिलाफ 3-6, 3-6 से हारकर पहले दौर से बाहर हो गए।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article