स्पोर्ट्स

India Open Badminton 2025 Live Streaming: इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज से, जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारतीय खिलाड़ियों का रोमांचक मुकाबला

India Open Badminton 2025 Match Live Streaming: इंडिया ओपन बैडमिंटन 2025 का आगाज मंगलवार (14 जनवरी 2025) से होने जा रहा है। टूर्नामेंट में भारत का अपना सबसे बड़ा दल उतरने जा रहा है। जानिए इस मुकाबले को आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, पीवी सिंधु चिराग शेट्टी और लक्ष्य सेन। (फोटो- BAI Media X)

Photo : Twitter

India Open Badminton 2025 Match Live Streaming: बैडमिंटन का रोमांच शुरू होने वाला है। नई दिल्ली में मंगलवार (14 जनवरी 2025) से इंडिया ओपन बैडमिंटन 2025 का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 19 जनवरी 2025 को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत अपना सबसे बड़ा दल उतार रहा है। इसमें दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु शामिल है। सिंधु शाी के कारण मलेशिया मास्टर्स से बाहर रहने के बाद वापसी कर रही हैं। हैदराबाद की 29 वर्ष की सिंधु ने सैयद मोदी इंटरनेशनल खिताब जीता था। इसके अलावा लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी भी उतरेंगे।

इंडिया ओपन 2025 बैडमिंटन में भारतीय टीम (India Open 2025 badminton India squad)

पुरुष सिंगल्स

लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, प्रियांशु राजावत, किदांबी श्रीकांत, किरण जॉर्ज।

पुरुष डबल्ल्स

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी, पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय-साई प्रतीक के.।

महिला सिंगल्स

पीवी सिंधु, आकर्षी कश्यप, अनुपमा उपाध्याय, मालविका बंसोड़, रक्षिता श्री एसआर।

महिला डबल्स

ट्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद, अश्विनी पोनप्पा-तनिषा क्रैस्टो, रुतपर्णा पांडा-श्वेतापर्णा पांडा, मनसा रावत-गायत्री रावत, अश्विनी भट्ट-शिखा गौतम, साक्षी गहलावत-अपूर्वा गहलावत, सानिया सिकंदर-रश्मि गणेश, मृण्मयी देशपांडे-प्रेरणा अलवेकर।

मिक्स्ड डबल्स

ध्रुव कपिला-तनिषा क्रैस्टो, सतीश कुमार-आद्या वारियथ, अशिथ सूर्या-अमृता प्रमुथेश, रोहन कपूर-रुथविका गद्दे।

इंडिया ओपन बैडमिंटन 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा (India Open 2025 badminton Match Date)

इंडिया ओपन बैडमिंटन 2025 का मुकाबला मंगलवार (14 जनवरी 2024) से खेला जाएगा।

इंडिया ओपन बैडमिंटन 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India Open 2025 badminton Match Venue)

इंडिया ओपन बैडमिंटन 2025 का मुकाबला नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंडिया ओपन बैडमिंटन 2025 के मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India Open 2025 badminton Match On Tv)

इंडिया ओपन बैडमिंटन 2025 के मुकाबले का भारत में स्पोर्ट्स 18-3 चैनल पर प्रसारण किया जाएगा।

इंडिया ओपन बैडमिंटन 2025 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India Open 2025 badminton Match Live Streaming)

इंडिया ओपन बैडमिंटन 2025 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा और BWF यूट्यूब चैनल पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article