स्पोर्ट्स

एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए विनेश फोगाट के रास्ते बंद, WFI के ताजा सर्कुलर के हिसाब से पूर्व विश्व चैंपियन ट्रायल्स के लिए अयोग्य

Vinesh Phogat Not Eligible For Asian Games Anymore: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट मई के के अंत में होने वाले एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए योग्य नहीं होंगी। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की चयन नीति के बारे में जारी ताजा सर्कुलर में ये जानकारी दी गई है।

Image

विनेश फोगाट

Photo : AP

विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीत चुकीं भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट मई के के अंत में होने वाले एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए योग्य नहीं होंगी। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की चयन नीति के बारे में जारी ताजा सर्कुलर में ये जानकारी दी गई है। इस सर्कुलर में बताया गया कि एशियन गेम्स के लिए ट्रायल 30 मई और 31 मई को दिल्ली और लखनऊ में आयोजित किए जाएंगे। इसमें अहमदाबाद में 2025 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, गाजियाबाद में आयोजित 2026 सीनियर फेडरेशन कप और भिलाई में 2026 राष्ट्रीय अंडर-20 के सभी पदक विजेता ट्रायल में भाग लेने के लिए योग्य होंगे।

विनेश फोगाट जिन्होंने पेरिस ओलंपिक के फाइनल की सुबह 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित किए जाने के बाद अगस्त 2024 में अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की थी, ने पिछले दिसंबर में अपना फैसला बदल दिया, लेकिन अभी तक कोई प्रतिस्पर्धी उपस्थिति नहीं दर्ज कराई है। उन्होंने इस महीने उत्तर प्रदेश के गोंडा (10-12 मई) में होने वाले नेशनल ओपन में 57 किग्रा वर्ग में प्रवेश किया है, लेकिन प्रतियोगिता के परिणामों को चयन ट्रायल के लिए नहीं माना जाएगा। यह फरवरी में अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए गए आइची-नागोया खेलों के लिए WFI की चयन नीति के अनुरूप है।

WFI Circular

WFI Circular

गौरतलब है कि पहलवान विनेश फोगाट ने इससे पहले चिंता जताई थी कि भारतीय कुश्ती महासंघ घरेलू सर्किट में उनकी वापसी को रोकने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने दावा किया था कि जब उन्होंने शुरू में राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण करने की कोशिश की तो महासंघ ने कोई जवाब नहीं दिया। फोगाट ने कहा था कि, "मुझे राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में वापसी करने की उम्मीद है। इसके लिए पंजीकरण 30 अप्रैल तक खुला था। हालांकि, जब मैंने पंजीकरण करने की कोशिश की, तो पोर्टल बता रहा है कि यह अब बंद है।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article