स्पोर्ट्स

Vinesh Phogat Final Live Streaming: गोल्ड मेडल से बस एक दम दूर विनेश फोगाट, जानिए कब और कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

Paris Olympics 2024, Vinesh Phogat Final Live Streaming: पेरिस ओलंपिक 2024 में बुधवार (07 अगस्त 2024) को महिला 50 किग्रा के कुश्ती इवेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय महिला खिलाड़ी विनेश फोगाट उतरेंगी। आइए जानते हैं कि कुश्ती का खिताबी मुकाबला कब और कहां खेला जाएंगा।

Image

विनेश फोगाट। (फोटो- Anurag Thakur X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024, Vinesh Phogat Final Live Streaming: भारतीय महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल से बस एक कदम दूर है। बुधवार (07 अगस्त 2024) को महिला 50 किग्रा के कुश्ती इवेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय महिला खिलाड़ी विनेश फोगाट दम दिखाने उतरेंगी। खिताबी मुकाबले में विनेश फोगाट का सामना यूएसए की सारा एन हिल्डेब्रांट से होगा। वहीं, महिला 50 किग्रा कुश्ती इवेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की विनेश फोगाट का सामना क्यूबा की युस्नीलिस गुजमैन से हुआ था। इस मुकाबले में विनेश ने युस्नीलिस गुजमैन को 5-0 से पटखनी दी और फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही वे फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बन गईं। विनेश ने उतरते ही महिला 50 किग्रा कुश्ती के अंतिम 16 राउंड मैच में जापान की ओलंपिक चैंपियन युई सुसाकी को हरा कर बड़ा उलटफेर किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मैच में यूक्रेन की पहलवान को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थीं।

पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट का फाइनल मैच कब खेला जाएगा?

पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट का खिताबी मुकाबला 7 अगस्त 2024 (बुधवार) को खेला जाएगा।

पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट का फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?

पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट का फाइनल मुकाबला रात 12.30 बजे से शुरू होगा।

पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएग?

का खिताबी मुकाबला चैंप डे मार्स एरिना मैट बी में खेला जाएगा।

पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट के फाइनल मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट के फाइनल मुकाबले को आप स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट मुकाबले को फ्री में कहां देख सकते हैं।पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट के फाइनल मुकाबले को आप फ्री में देखना चाहते हैं तो डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इसको देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article