स्पोर्ट्स

Vinesh Phogat Reaction: अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश फोगाट का आया पहला रिएक्शन

Vinesh Phogat Reaction: पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल मैच से पहले अयोग्य घोषित की गई पहलवान विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन सामने आ गया है। उन्होंने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पी.टीम उषा से बातचीत की है और अपनी ताजा स्थिति के बारे में खुलकर जानकारी प्रदान की है।

Image

पीटी उषा विनेश फोगाट (फोटो- X)

Vinesh Phogat Reaction: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था और वे अगले दिन फाइनल के लिए तैयार थी लेकिन बुधवार सुबह को जब उनका वजन नापा गया तो वह कुछ ग्राम ज्यादा निकला और उन्हें अमान्य घोषित कर दिया गया। ऐसे में उनका भारत के लिए मेडल जीतने का सपना टूट गया। इसके बाद से ही देश भर में निराशा छाई हुई है और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन भी एक्शन मोड में आ गया है। इसी बीच आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा ने विनेश को लेकर ताजा अपडेट दिया है। पी.टी. उषा ने बताया है कि विनेश फिलहाल ठीक हैं लेकिन वे काफी निराशाजनक महसूस कर रही हैं।

विनेश फोगाट को ऐसे अमान्य घोषित किया जाने के बाद आईओए अध्यक्ष पी.टी. उषा और टीम के डॉक्टर पादरीवाला सामने आए और उन्होंने मीडिया को बताया कि विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन के खिलाफ इंडियन ओलंपिक एसोशिएशन लगातार आवाज उठा रहा है। डब्ल्यूएफआई ने ओलंपिक कमिटी को लेटर भी लिखा है और विनेश को ऐसे बाहर किए जाने का विरोध जताया है।

विनेश का वजन कम करने के लिए किए गए अथक प्रयास

डॉक्टर पारदीवाला ने बताया कि कई बार लगातार मैच होने के कारण पानी ज्यादा पीना पड़ता है ऐसे में वजन बढ़ा जाता है। जब रात को विनेश का वजन ज्यादा था तब मेडिकल टीम ने इसे कम करने के अधक प्रयास किए यहां तक की बाल भी काटे गए लेकिन फिर भी जब सुबह 7 बजे वजन हुआ तो वह 100 ग्राम ज्यादा निकला।

ठीक है विनेश की तबीयत, साथ खड़ा है पूरा देश- पी.टी. उषा

पी.टी उषा और डॉक्कर पारदीवाला ने विनेश के ताजा स्थिति को लेकर भी अपडेट जारी किया है। उन्होंने बताया है कि विनेश का मेडिकल चैकअप हो गया है वे फिलहाल ठीक हैं। वहीं डॉक्टर पारदीवाला ने विनेश और पी.टी उषा की बातचीत का भी जिक्र किया है और कहा है कि विनेश शारीरिक तरीको से तो सही महसूस कर रही है लेकिन मानसिक रुप से वे काफी निराश हैं।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article