स्पोर्ट्स

National Bank Open: कनाडा की एमबोको ने रिबाकिना को हराया, फाइनल में पहुंचीं

Victoria Mboko in Final of National Bank Open: कनाडा की किशोरी विक्टोरिया एमबोको ने बुधवार को यहां नौवीं वरीय एलेना रिबाकिना को हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। कनाडा की 18 साल की एमबोको ने रिबाकिना को तीन सेट चले कड़े मुकाबले में 1-6, 7-5, 7-6 से हराया।

Image

विक्टोरिया एमबोको

Photo : AP

कनाडा की किशोरी विक्टोरिया एमबोको ने बुधवार को यहां नौवीं वरीय एलेना रिबाकिना को हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। कनाडा की 18 साल की एमबोको ने रिबाकिना को तीन सेट चले कड़े मुकाबले में 1-6, 7-5, 7-6 से हराया।

एमबोको ने तीसरे और निर्णायक सेट में एक मैच प्वाइंट बचाया और दो बार रिबाकिना की सर्विस तोड़कर सेट को टाईब्रेकर में खींचा और फिर जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार को होने वाले फाइनल में एमबोको जापान की स्टार नाओमी ओसाका से भिड़ेंगी जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में डेनमार्क की 16वीं वरीय क्लारा टॉसन को 6-2, 7-6 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

दुनिया की 85वें नंबर की खिलाड़ी एमबोको अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी और उनकी नजरें फाये उरबन (1969) और बियांका आंद्रीस्क्यू (2019) के बाद ओपन युग में घरेलू खिताब जीतने वाली कनाडा की तीसरी खिलाड़ी बनने पर भी टिकी होंगी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article