स्पोर्ट्स

United World Wrestling: विश्व कुश्ती की ट्रेडिशनल कमेटी में भारत की एंट्री, इतने साल का होगा कार्यकाल

United World Wrestling: विश्व कुश्ती संस्था ने भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव गौरव रोशन लाल सचदेवा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको पारंपरिक कुश्ती की कमेटी में सदस्य रूप में शामिल किया है। उनका कार्यकाल चार साल का होगा।

Image

गौरव रोशन लाल सचदेवा और संस्था लोगो। (फोटो- Twitter)

Photo : Twitter

United World Wrestling: विश्व कुश्ती संस्था (UWW) ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उन्होंने भारतीय शैली कुश्ती महासंघ (ISWAI) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व की पारंपरिक कुश्ती की कमेटी में सदस्य रूप में शामिल किया है। यह भारत के लिए भी बड़े गर्व का विषय है कि भारतीय शैली कुश्ती को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। हालांकि, भारतीय शैली कुश्ती को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली भारतीय शैली कुश्ती महासंघ (ISWAI) पिछले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास करती रही है। विश्व कुश्ती संस्था (UWW) ने भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव गौरव रोशन लाल सचदेवा को विश्व की प्रतिष्ठित पारंपारिक कुश्ती कमेटी (UWW Traditional Committee) का सदस्य नियुक्त किया गया।

चार साल का होगा कार्यकाल

भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव गौरव रोशन लाल सचदेवा का चार साल कार्यकाल होगा। वे 2025 से 2028 तक कमेटी के जुडे रहेंगे। यह पहला मौका है कि जब यूडब्ल्यूडब्ल्यू (UWW) ने कुश्ती में भारत के किसी सदस्य को यह बडी जिम्मेदारी सौंपी है।

कमेटी में आठ देशों के प्रतिनिधि शामिल

यूडब्ल्यूडब्ल्यू (UWW) के महासचिव कार्लोस रॉय ने आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि विश्व कुश्ती की ट्रेडिशनल कमेटी (UWW Traditional Committee) में भारत के साथ अमेरिका, चीन, ईरान, तुर्की, नीदरलैंड्स, कजाकिस्तान और सेनेगल कुल 8 देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह कमेटी 2028 के अमेरिका में होने वाले ओलंपिक खेलों तक कार्यभार संभालेंगी।

यह उपलब्धि भारतीय पहलवानों के लिए समर्पित

भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव गौरव रोशन लाल ने बताया कि यह उपलब्धि देश और भारतीय पहलवानों को समर्पित है। भारतीय शैली कुश्ती की ख्याति विदेशों तक पहुंच चुकी है और अब भारतीय शैली कुश्ती अपने स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है। महासंघ को यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने यह जिम्मेदारी देकर गौरवान्वित किया है।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article