स्पोर्ट्स

फ्लोरिडा कार क्रैश मामले में टाइगर वुड्स को बड़ा झटका, 5 साल के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड

Tiger Woods: 50 वर्षीय वुड्स को मार्च में हुए हादसे के बाद गिरफ्तार किया गया था। हादसे के बाद उनका ब्रेथलाइजर टेस्ट नेगेटिव आया था, लेकिन उन्होंने ड्रग्स से संबंधित आगे की जांच से इनकार कर दिया था। उसी महीने उन्होंने DUI और टेस्ट से इनकार करने के मिस्डिमीनर चार्ज पर खुद को निर्दोष बताया था।

Image

टाइगर वुड्स (फोटो साभार- X)

Tiger Woods: गोल्फ लीजेंड टाइगर वुड्स ने फ्लोरिडा में हुए रोलओवर कार हादसे के बाद लगे ड्राइविंग अंडर इन्फ्लुएंस (DUI) के आरोप को घटाकर लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में समझौता कर लिया है। मार्टिन काउंटी, फ्लोरिडा के अभियोजकों के साथ हुई डील के तहत वुड्स ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस 5 साल के लिए सस्पेंड करवाना और 1000 डॉलर का जुर्माना स्वीकार कर लिया है।

हादसे के बाद गिरफ्तार हुए थे वुड्स

50 वर्षीय वुड्स को मार्च में हुए हादसे के बाद गिरफ्तार किया गया था। हादसे के बाद उनका ब्रेथलाइजर टेस्ट नेगेटिव आया था, लेकिन उन्होंने ड्रग्स से संबंधित आगे की जांच से इनकार कर दिया था। उसी महीने उन्होंने DUI और टेस्ट से इनकार करने के मिस्डिमीनर चार्ज पर खुद को निर्दोष बताया था। घटना के बाद वुड्स ने कहा था कि वह इलाज करवा रहे हैं। सुनवाई के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लोरिडा के स्टेट अटॉर्नी थॉमस बैकेडाल ने कहा, "मैं इस केस के समाधान से पूरी तरह आश्वस्त और सहज हूं।" उन्होंने कहा कि उन्होंने वुड्स के साथ किसी आम आरोपी जैसा ही व्यवहार करने की कोशिश की।

5 साल के लिए रद्द किया गया लाइसेंस

बैकेडाल ने कहा, "आज मैंने एक ऐसे आदमी से जुड़ा केस सुलझाया जो जीविका के लिए गोल्फ बॉल मारता है। कल मैं उसी तरह एक ऐसे आदमी का केस सुलझाऊंगा जो जीविका के लिए कील ठोकता है।" गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, हालांकि वुड्स को खुद को आजाद कराने के लिए पैसेंजर डोर से रेंगकर बाहर निकलना पड़ा था। पुलिस ने अप्रैल में बॉडी कैमरा फुटेज जारी किया था, जिसमें हादसे के बाद की स्थिति दिख रही थी। वीडियो में वुड्स शांत दिख रहे हैं, एक घुटने पर बैठे हुए अधिकारियों से कह रहे हैं, "मैंने अपने फोन पर नीचे देखा, और अचानक, बूम।" मार्टिन काउंटी के शेरिफ जॉन बुडेन्सीक ने बताया था कि वुड्स ने ब्रेथलाइजर पास किया था लेकिन यूरिन एनालिसिस से इनकार कर दिया था।

अधिकारियों को पूछने पर वुड्स ने कहा था कि उन्होंने उस दिन शराब नहीं पी थी। दवाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं कुछ दवाएं लेता हूं", जो उन्होंने उसी सुबह ली थीं। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें शक है कि उनकी सामान्य क्षमताएं किसी "अज्ञात पदार्थ" से प्रभावित थीं। बाद में पुलिस को उनकी जेब से दो सफेद गोलियां मिलीं, जिनकी पहचान दर्द निवारक ओपिओइड हाइड्रोकोडोन के रूप में हुई।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article