स्पोर्ट्स

सिंकफील्ड कप: भारत के प्रज्ञाननंदा ने लिरेन और गुकेश ने वाचिएर लाग्रेव से ड्रॉ खेला

Sinquefield Cup: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने ग्रैंड शतरंज टूर के अंतिम टूर्नामेंट सिंकफील्ड कप के छठे दौर में मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लिरेन के खिलाफ अपनी बाजी ड्रॉ खेली। विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर डी गुकेश ने फ्रांस के मैक्सिम वाचिएर लाग्रेव के साथ एक और दिलचस्प ड्रॉ खेला, लेकिन रूस के इयान नेपोम्नियाचची को हार का सामना करना पड़ा। वह अमेरिका के फैबियानो कारुआना से केवल 25 चाल में हार गए।

Image

आर प्रज्ञाननंदा और डी गुकेश (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • सिंकफील्ड कप 2024
  • भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञाननंदा और गुकेश ने खेला ड्रॉ
  • दोनों भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने ग्रैंड शतरंज टूर के अंतिम टूर्नामेंट सिंकफील्ड कप के छठे दौर में मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लिरेन के खिलाफ अपनी बाजी ड्रॉ खेली। विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर डी गुकेश ने फ्रांस के मैक्सिम वाचिएर लाग्रेव के साथ एक और दिलचस्प ड्रॉ खेला, लेकिन रूस के इयान नेपोम्नियाचची को हार का सामना करना पड़ा। वह अमेरिका के फैबियानो कारुआना से केवल 25 चाल में हार गए।

छठे दौर अन्य मैचों में नीदरलैंड के अनीश गिरी और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव तथा फ्रांस के अलीरेज़ा फ़िरोज़ा और स्थानीय खिलाड़ी वेस्ली सो ने अंक बांटे। अब जबकि तीन दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं तब फिरोजा चार अंक लेकर शीर्ष बने हुए हैं। उनके बाद कारूआना और वेस्ली सो का नंबर आता है जिनमें से प्रत्येक 3.5 अंक हैं।

प्रज्ञाननंदा, गुकेश, वाचिएर लाग्रेव और लिरेन तीन-तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं, जबकि नेपोम्नियाचची और अब्दुसात्तोरोव उनसे आधा अंक पीछे हैं। अनीश गिरी दो अंकों के साथ अंतिम स्थान पर हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article