स्पोर्ट्स

Malaysia Open 2025: सेमीफाइनल में पहुंची चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी, मलेशियाई जोड़ी को दी मात

भारत की स्टार सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी मलेशिया ओपन के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ऐसा रहा क्वार्टर फाइनल मुकाबला।

Image

सात्विकसाई राज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

Photo : AP

कुआलालम्पुर: भारत की स्टार जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मलेशिया ओपन में शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गए। सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने इस सुपर 1000 टूर्नामेंट में मलेशिया के यू सिन ओंग और ई यि तियू को 26-24, 21-15 से हराया। पिछली बार उपविजेता रहे सात्विक और चिराग का सामना दक्षिण कोरिया के वोन हो किम और सियुंग जाए सियू से होगा।

दोनों टीमों के बीच हुई कांटे की टक्कर

पहला गेम बराबरी का रहा जिसमें दोनों जोड़ियों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी । भारतीय जोड़ी ने 11-9 की बढत बना ली जो 18-16 हो गई लेकिन मलेशियाई टीम ने लगातार तीन अंक लेकर वापसी की और स्कोर 19-19 कर दिया। इसके बाद उन्होंने 20-19 की बढ़त बना ली। सात्विक और चिराग ने लेकिन लगातार अंक लेकर पहला गेम जीता। दूसरे गेम में मलेशियाई जोड़ी ने मजबूत शुरूआत की लेकिन सात्विक और चिराग ने शानदार वापसी करते हुए 17 में से 13 अंक लेकर जीत दर्ज की।

दर्शकों के समर्थन ने दिलाई जीत

सात्विक ने मैच के बाद कहा,'पहला गेम काफी अहम था, हम 19-16 से आगे थे लेकिन उन्होंने वापसी की और उन्हें दर्शकों का समर्थन मिला। लेकिन हम अंत तक सकारात्मक बने रहे। अहम हिस्से में हम जैसा खेले, उससे खुश हूं। उम्मीद करता हूं कि कल हमें दर्शकों का समर्थन मिले।' चिराग ने कहा,'निश्चित रूप से साल की अच्छी शुरूआत है। हम इससे बेहतर शुरूआत नहीं कर सकते थे। हम टूर्नामेंट में आगे तक जाना चाहते हैं। उम्मीद करते हैं कि हम ऐसा करें।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें