स्पोर्ट्स

मेसी मशीन की तरह हैं, अर्जेंटीना के कोच ने क्वार्टर फाइनल मैच से पहले बांधे तारीफों के पुल

मेसी की तारीफ करते हुए अर्जेंटीना के कोच ने उन्हें मशीन बताया है। उन्होंने कहा कि हालांकि मेसी के फिटनेस कोच के साथ काम करने से उनकी शारीरिक स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन सबसे बड़ा अंतर मैदान पर उनकी प्रतिबद्धता है।

Image

लियोनेल मेसी (साभार-X)

क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी की निरंतरता की तारीफ करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन पूरे मैच के दौरान हाई लेवल का बना रहता है। उन्होंने कहा कि हालांकि मेसी के फिटनेस कोच के साथ काम करने से उनकी शारीरिक स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन सबसे बड़ा अंतर मैदान पर उनकी प्रतिबद्धता है। स्कालोनी ने इस बात पर भी जोर दिया कि जब मेसी अपना सब कुछ लगा देते हैं और प्रभाव डालने का मौका महसूस करते हैं, तो वह "एक मशीन" बन जाते हैं।

"लियो लगभग हर मैच में एक ही तरह से दौड़ता है। शारीरिक रूप से, यह सच है कि उसने अपने फिटनेस कोच के साथ खूब मेहनक की है और इसका फायदा उसे मिला है। मुझे इसमें कोई हैरानी नहीं है। यह स्पष्ट है कि वह अपना सब कुछ झोंक रहा है। जब वह अपना सब कुछ झोंक देता है और उसे लगता है कि वह खतरा पैदा कर सकता है, तो वह एक मशीन की तरह काम करता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक मेसी खेलना जारी रखना चाहते हैं, वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने रहेंगे, और इस बात पर बल दिया कि उनकी राय कोच के रूप में उनकी भूमिका के बजाय मेसी की क्षमता पर आधारित है। 12 जुलाई को क्वार्टर फाइनल मैच में अर्जेंटीना का मुकाबला स्विट्जरलैंड से होगा। स्कालोनी ने स्विस टीम की जमकर तारीफ की, जिसने 0-0 से ड्रॉ के बाद पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराकर 72 साल में पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने कहा ''कोई भी प्रतिद्वंद्वी आसान नहीं होता, यह हम सब जानते हैं,"

“वे बहुत अच्छी टीम हैं और हमेशा जीत हासिल करने की कोशिश में उतरते हैं। वे जीतें या हारें, लेकिन वे हमेशा मुकाबला करते हैं। उनके पास अनुभवी खिलाड़ी हैं और वे शारीरिक रूप से भी मजबूत हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article