स्पोर्ट्स

Badminton Rankings: इंडोनेशिया ओपन चैम्पियन बनने वाले सात्विक-चिराग की जोड़ी ने लगाई लंबी छलांग, पीवी सिंधु को भी फायदा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 20, 2023, 02:04 PM IST

Badminton Rankings: बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने मंगलवार को वर्ल्ड रैंकिंग जारी की। इसमें भारतीय खिलाड़ी ने अच्छी छलांग लगाई। इंडोनेशिया ओपन चैम्पियन सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने लंबी छलांग लगाई है।

Image

सात्विक और चिराग। (फोटो- चिराग शेट्टी के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Badminton Rankings: इंडोनेशिया ओपन के खिताबी पर कब्जा जमाने वाले भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रैंकिंगरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बीडब्लूएफ वर्ल्ड रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। सात्विक और चिराग की जोड़ी अब दुनिया के तीसरे नंबर पर के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने तीन स्थानों का सुधार करते हुए तीसरे नंबर पर आ गए हैं। यह उनका करियर बेस्ट है। सात्विक-चिराग की जोड़ी पुरुष डबल्स कैटेगरी के 82331 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा इस कैटेगरी में कोई दूसरा भारतीय नहीं है। भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन के खिताबी मुकाबले में मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को लगातार गेम में 21-17, 21-18 शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया था।

सिंधु ने भी दो स्थानों का किया सुधार

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने भी दो स्थानों की सुधार करते हुए टॉप-10 के करीब पहुंच गई हैं। सिंधु ने 54460 पॉइंट के साथ 14वें नंबर से 12वें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं, साइना नेहवाल ने भी एक स्थान की छलांग लगाई हैं। वे 35400 अंक के साथ 31वें नंबर पर आ गई हैं। इसके अलावा आकर्षी कश्यप 29079 अंक के साथ 41वें, अश्मिता चालिहा 27710 अंक के साथ 43वें और मालविका बंसोड़ 26940 अंक के साथ 46वें स्थान पर आ गई हैं।

प्रणय अपनी जगह पर बरकरार

अलग-अलग टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर आगे बढ़ रहे एचएस प्रणय पुरुष सिंगल्स कैटेगरी में अपनी जगह पर बरकरार हैं। वे 68927 अंक के साथ 9वें नंबर पर बरकरार हैं, जबकि वर्ल्ड चैम्पियनशिप मेडलिस्ट लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत ने भी अपने-अपने स्थानों में सुधार किया है। हालांकि, ये दोनों खिलाड़ी टॉप-10 से बाहर हैं। लक्ष्य सेन 48701 अंक के साथ 18वें स्थान पर और किदांबी श्रीकांत 48033 अंक के साथ 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article