सुबह उठते ही की गई कुछ गलतियां आपको दिनभर थका और सुस्त महसूस करा सकती हैं। जानिए ऐसी 5 आदतें, जिन्हें सुधारकर आप दिन की बेहतर शुरुआत कर सकते हैं।
ज्यादातर लोग आंख खुलते ही सोशल मीडिया चेक करने लगते हैं या मैसेज और ईमेल देखने लगते हैं। बेहतर होगा कि सुबह उठने के बाद कुछ समय खुद को दें। प्राकृतिक रोशनी में जाएं या फिर थोड़ा टहल सकते हैं।
सुबह अलार्म बजते ही उसे बंद करके दोबारा सो जाना अगर आपकी आदत है तो इसपर विचार करें। बार-बार नींद तोड़ने से कुछ लोगों को जागने के बाद ज्यादा सुस्ती महसूस हो सकती है।
अगर आप दिन का ज्यादातर समय कम रोशनी वाली जगह पर बिताते हैं तो ये आदत आपको जरूर बदलनी चाहिए। सुबह की प्राकृतिक रोशनी लेने से दिन की शुरुआत ज्यादा तरोताजा महसूस हो सकती है।
अगर सुबह खाना न खाने से आपको कमजोरी, चिड़चिड़ापन या ध्यान लगाने में परेशानी होती है, तो इस आदत पर ध्यान देना चाहिए।सुबह ऐसा नाश्ता चुनें, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और दूसरे जरूरी पोषक तत्व हों।
सुबह चाय या कॉफी पीना जरूरी नहीं कि गलत हो, लेकिन इसकी मात्रा सीमित रखें और दिनभर की थकान को सिर्फ कैफीन से दूर करने की कोशिश न करें।