स्पोर्ट्स

Pistol-Rifle World Cup: सरबजोत सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत के पदकों का खाता खोला

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 22, 2023, 04:02 PM IST

Sarabjot Singh, Pistol-Rifle World Cup: भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह ने आईएसएसएफ पिस्टल राइफल विश्व कप में पुरूषों के एयर पिस्टल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के पदकों का खाता खोला। भारत के वरूण तोमर को भी कांस्य पदक मिला।

Image

सरबजोत सिंह ने जीता गोल्ड मेडल (SAI Media)

Photo : Twitter

भारत के सरबजोत सिंह ने आईएसएसएफ पिस्टल राइफल विश्व कप में पुरूषों के एयर पिस्टल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के पदकों का खाता खोला ।

भारत के वरूण तोमर को भी कांस्य पदक मिला।

दो साल पहले टीम और मिश्रित टीम वर्ग में जूनियर विश्व चैम्पियन रहे सरबजोत ने अजरबैजान के रूस्लान लुनेव को 16-0 से हराया । उन्होंने इससे पहले क्वालीफाइंग दौर में 585 अंक बनाये थे ।

सरबजोत ने क्वालीफिकेशन सीरिज में 98, 97, 99, 97, 97, 97 का स्कोर किया। चीन के लियु जिनयाओ दूसरे स्थान पर रहे। रैंकिंग या एलिमिनेशन दौर में सरबजोत ने 253 . 2 और रूस्लान ने 251 . 9 अंक बनाये। वरूण 250 . 3 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

End of Article