स्पोर्ट्स

अमेरिकी ओपनः भारत के रौनक चौहान ने सबको चौंकाया, टिएन को हराकर उलटफेर किया, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Raunak Chahuan In QF OF US Open Badminton: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी रौनक चौहान ने अमेरिकी ओपन में बड़ा उलटफेर करते हुए चीनी ताइपे के दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी और शीर्ष वरीय चाउ टिएन चेन को सीधे गेम में हरा दिया।

Image

रौनक चौहान (X)

US Open Badminton: युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी रौनक चौहान ने अमेरिकी ओपन में बड़ा उलटफेर करते हुए चीनी ताइपे के दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी और शीर्ष वरीय चाउ टिएन चेन को सीधे गेम में हरा दिया। भारत की कांस्य पदक जीतने वाली विश्व जूनियर टीम में शामिल रहे दुनिया के 80वें नंबर के खिलाड़ी रौनक ने बृहस्पतिवार को टिएन को 21-17, 26-24 से हराया और इजराइल के मिशा जिल्बरमैन के साथ क्वार्टर फाइनल मुकाबला तय किया।

भारत के 18 साल के रौनक ने शुरू से ही अपने अधिक अनुभवी प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा। हालांकि टिएन 17-15 तक आगे रहे लेकिन इसके बाद रौनक ने लगातार छह अंक जीतकर पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में अधिकतर समय टिएन का दबदबा रहा और वह 17-11 से आगे थे लेकिन फिर रौनक ने लगातार छह अंक जीतकर जोरदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया।

इसके बाद कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें रौनक ने चार गेम प्वाइंट बचाए और फिर अपने दूसरे मैच प्वाइंट को भुनाते हुए 49 मिनट में जीत हासिल की। महिला एकल में विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा, रक्षिता श्री और देविका सिहाग भी अंतिम आठ में पहुंच गईं।

पांचवीं वरीय तन्वी ने चीनी ताइपे की तुंग सिउ तोंग को 21-12, 21-19 से हराया जबकि रक्षिता ने भी चीनी ताइपे की ही चेन सु यू को 21-4, 21-19 से शिकस्त दी। छठी वरीय देविका ने थाईलैंड की टोनरुग साएहेंग को 21-17, 21-19 से हराया। अनुभवी किदांबी श्रीकांत ने पुरुष एकल में मलेशिया के ली जी जिया को 21-14, 21-13 से हराकर भारत के लिए एक शानदार दिन का समापन किया।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article