स्पोर्ट्स

कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स मीट: मुरली श्रीशंकर ने किया लंबी कूद खिताब पर कब्जा

भारत के स्टार एथलीट मुरली श्रीशंकर ने कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स मीट की लंबी कूद स्पर्धा में खिताब अपने नाम किया। (फोटो क्रेडिट Media_SAI X)

Image

मुरली श्रीशंकर (फोटो के़डिट IOCL)

नई दिल्ली: कलंबी कूद के अनुभवी भारतीय खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने लंबी चोट से वापसी करते हुए कजाकिस्तान के अल्माटी में शनिवार को कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में शीर्ष स्थान के साथ लगातार तीसरी प्रतियोगिता में खिताब पर कब्जा कर लिया। इस 26 साल के खिलाड़ी ने विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर कांस्य स्तर (श्रेणी सी) मीट में अपने पहले प्रयास में 7.94 मीटर की छलांग के साथ खिताब पक्का किया।

उनके अन्य प्रयास 7.73 मीटर, 7.58 मीटर, 7.57 मीटर, 7.80 मीटर और 7.79 मीटर थे। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 8.41 मीटर है। यह घुटने की चोट से वापसी के बाद श्रीशंकर की तीसरी प्रतियोगिता थी। उन्हें यह चोट पिछले साल अप्रैल में लगी थी। उन्होंने इसकी सर्जरी करवाई थी जिसके बाद पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बावजूद वह भाग नहीं ले पाए थे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article