स्पोर्ट्स

All England Badminton Championship: पीवी सिंधु की सुरक्षित हुई घर वापसी, दुबई में कटे डरावने 3 दिन

पीवी सिंधु की घर वापसी के बाद वह अखिल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गई हैं। भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु मंगलवार, 3 मार्च को दुबई से सुरक्षित घर वापस आ गई हैं। वह अखिल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जा रही थी और ईरान युद्द के चलते दुबई हवाई अड्डे पर फंस गई थीं।

Image

पीवी सिंधु की हुई घर वापसी। फाइल फोटो और स्क्रीन ग्रैब

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु मंगलवार, 3 मार्च को दुबई से सुरक्षित घर वापस आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। वह ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जा रही थी और ईरान युद्द के चलते दुबई हवाई अड्डे पर फंस गई थीं। पीवी सिंधु की घर वापसी के बाद वह अखिल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गई हैं।

मंगलवार से इंग्लैंड के बर्मिंघम में शुरू होने वाली ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से पीवी सिंधु बाहर हो गई हैं। क्योंकि, अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। इसके चलते वह दुबई में फंस गई थीं। मंगलवार, 3 मार्च को पीवी सिंधु सुरक्षित घर वापस आ गईं। सिंधु ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। वहीं, खिलाड़ियों के यात्रा संबंधी बाधाओं ने सुपर 1000 प्रतियोगिता की तैयारियों को बुरी तरह प्रभावित किया है।

ईरान युद्ध के चलते उड़ाने रद्द

सिंधु बीते शनिवार से दुबई में फंसी हुई थीं, क्योंकि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के कारण खाड़ी देशों में उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सिंधु और उनके कोच इंडोनेशिया के इरवानस्याह आदि प्रतामा दुबई में फंसे हुए थे। वह उनके ठहरने के स्थान के करीब हुए विस्फोट में बाल-बाल बच गए थे। खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ने के कारण उन्हें बाद में एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

पीवी सिंधु की सुरक्षित घर वापसी

अब घर वापसी पर पीवी सिंधु ने एक्स हैंडल पर लिखा, बेंगलुरु में अपने घर वापस आ गई हूं और सुरक्षित हूं। पिछले कुछ दिन बहुत तनावपूर्ण और अनिश्चितता भरे रहे, लेकिन अपने घर वापस आकर मैं सचमुच बहुत खुश हूं। अद्भुत ग्राउंड टीम, दुबई अधिकारियों, हवाई अड्डे के कर्मचारियों, इमीग्रेशन विभाग और हर उस व्यक्ति का तहे दिल से शुक्रिया, जिन्होंने इस मुश्किल समय में हमारा इतना ख्याल रखा। उनकी सहानुभूति और पेशेवर रवैया शब्दों से परे है। फिलहाल, आराम करने, खुद को तरोताजा करने और आगे की योजना बनाने का समय है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

भारत के कुछ अन्य खिलाड़ी सिंगापुर और अफ्रीका के वैकल्पिक मार्गों से बर्मिंघम पहुंच गए हैं। हालांकि, यह देखना बाकी है कि लंबी और थका देने वाली यात्रा उनकी तैयारियों को कितना प्रभावित करेगी। भारत के शीर्ष मेंस एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन और उभरते युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी यात्रा संबंधी किसी भी तरह की समस्या के बिना यहां पहुंच गए हैं। लक्ष्य का पहले दौर में मुकाबला चीन के विश्व के नंबर एक खिलाड़ी शी यु ची से होगा, जबकि आयुष इंडोनेशिया के अलवी फरहान के खिलाफ खेलेंगे।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article