स्पोर्ट्स

PKL 2022, Puneri Paltan vs Tamil Thalaivas: जानें कैसे देखें पुनेरी पलटन बनाम तमिल थलाईवाज लाइव मैच

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 16, 2022, 03:26 PM IST

आज प्रो कबड्डी लीग 2022 का दूसरा सेमीफाइनल पुणेरी पलटन और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाना है। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले को आप ऑनलाइन और टीवी पर कब और कहां देख सकते हैं।

Image

पुनेरी पलटन बनाम तमिल थलाईवाज (PKL)

Photo : Twitter

आज प्रो कबड्डी ली के नौवें सीजन का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पुनेरी पलटन और तमिल थलाईवाज के बीच खेला जाना है। दोनों टीमों ने काफी मेहनत के बाद अंतिम-4 टीमों में जगह बनाने का सफर तय किया है। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले को आप कब और कहां देख सकते हैं।

कब होगी पुनेरी पलटन और तमिल थलाईवाज के बीच प्रो कबड्डी लीग 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ंत? (Puneri Paltan vs Tamil Thalaivas Date)

प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पुनेरी पलटन और तमिल थलाईवाज के बीच भिड़ंत गुरुवार 15 दिसंबर को होगी।

कहां खेला जाएगा पुनेरी पलटन और तमिल थलाईवाज के बीच पीकेएल 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला? (PP vs TT PKL 2022 Semi-Final Venue)

प्रो कबड्डी लीग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगी पुनेरी पलटन और तमिल थलाईवाज के बीच दूसरे सेमीफाइनल की भिड़ंत? (PKL 2022 Semi-Final, Puneri Paltan vs Tamil Thalaivas timing)

प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 में पुनेरी पलटन और तमिल थलाईवाज के बीच दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार 15 दिसंबर 2022 को रात 8:30 बजे शुरू होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं पुनेरी पलटन और तमिल थलाईवाज के बीच खेला जाने वाला दूसरा पीकेएल 2022 सेमीफाइनल मुकाबला? (Puneri Paltan vs Tamil Thalaivas PKL 2022 Semi Final on which TV channel)

पुनेरी पलटन और तमिल थलाईवाज के बीच प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी सहित स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं पुनेरी पलटन और तमिल थलाईवाज के बीच पीकेएल 2022 दूसरे सेमीफाइनल की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग (PKL 2022 Semi-Final 2 Live Streaming)

पुनेरी पलटन और तमिल थलाईवाज के बीच पीकेएल 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article