स्पोर्ट्स

Padma awards 2025 winner list: आर अश्विन, पीआर श्रीजेश सहित इन खेल हस्तियों को मिले पद्म पुरस्कार

देश के 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इस लिस्ट में हॉकी के पूर्व खिलाड़ी पीआर श्रीजेश और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर आर अश्विन सहित पांच खिलाड़ियों के नाम हैं।

Image

पद्म पुरस्कार 2025

भारत सरकार ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। 7 को पद्म विभूषण, 19 को पद्न भूषण और 115 को पद्म श्री से अवार्ड से नवाजा जाएगा। 139 लोगों 23 महिला और 10 विदेशी शामिल हैं। 13 लोगों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया गया है। 139 पद्म पुरस्कार जीतने वालों की सूची में पांच खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इस साल किसी भी व्यक्ति को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न नहीं दिया गया है।

सूची में पहाल नाम भारत को ओलंपिक में हॉकी का कांस्य पदक दिलाने वाली टीम के सदस्य रहे गोलकीपर पीआर श्रीजेश को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने वाले स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री दिया जाएगा।

इन दो के अलावा पेरिस पैरालिंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले आर्चर हरविंदर सिंह, जाने-माने एथलेटिक्स कोच सत्यपाल सिंह और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान आईएस विजयन को पद्म श्री से नवाजे जाने का ऐलान किया गया है। पांचों अपनी फील्ड की जानी मानी हस्तियां हैं।सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को मार्च-अप्रैल के बीच राष्ट्रपति भवन में विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ये पुरस्कार दिए जाएंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article