Salman Khan Attend Friend Birthday Party: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने टीवी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के इस शो से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में सलमान खान ने अपने शो में ट्रोल्स को ऐसा जवाब दिया था, जिसको लेकर अब भी चर्चा हो रही है। इसके बाद बॉलीवुड और टीवी के कई स्टार्स ने सलमान खान का सपोर्ट किया था। इन सब के बीच सलमान खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान एकदम नए अंदाज में नजर आ रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:‘लव एंड वॉर’ से Vicky Kaushal का फर्स्ट लुक आउट, हाथ में सिगरेट और आंखों में दिखा अलग अंदाज
नए लुक में नजर आए सलमान खान
एक्टर सलमान खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह सलमान खान का अभी हाल ही सामने आया एक वीडियो है। सलमान खान का अपने दोस्तों के साथ खास बॉन्ड अक्सर देखने को मिलता है। अब एक बार फिर एक्टर अपने करीबी दोस्त राहुल कनाल (Rahool Kanal) के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आए। इस दौरान सलमान का बेहद कैजुअल और कूल अंदाज देखने को मिला। सलमान खान नीली शर्ट, जींस और काउबॉय हैट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा रहै।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:सुपुर्द-ए-खाक हुए Mushtaq Khan, आखिरी अलविदा कहने पहुंचे राजपाल यादव सहित ये सितारे
राहुल कनाल ने किया ये पोस्ट
बर्थडे पार्टी का वीडियो शेयर करते हुए राहुल कनाल ने लिखा, 'थैंक यू भाई, मेरे जन्मदिन पर घर आकर मुझे सबसे खूबसूरत सरप्राइज देने के लिए, ये एक आशीर्वाद है, एक सपना है, ऐसी चीज है जो मेरी यादों से कभी नहीं मिटेगी, मेरे जैसे इंसान के लिए, जो आपका फैन और आपकी इंसानियत का मुरीद है, ये मेरे लिए क्या मायने रखता है, इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता सॉरी, मैं रिएक्ट नहीं कर पाया और ये सच में मेरे लिए एक हैरान कर देने वाला पल था। आपका प्यार, अपनापन और मौजूदगी ने इस दिन को हम सभी के लिए हमेशा याद रहने वाला बना दिया।" उन्होंने आगे लिखा, 'आपका वहां होना मेरे लिए जितना मायने रखता है, उसे शब्दों में कभी बयां नहीं किया जा सकता। हमेशा आपका प्यार और आशीर्वाद पाकर खुद को बहुत खुशनसीब महसूस करता हूं। आपसे बहुत प्यार करता हूं भाई। भाई, सिर्फ आप ही ऐसा कर सकते थे! आप जैसे हैं, वैसे ही रहने के लिए शुक्रिया।'
