स्पोर्ट्स

Paris Paralympics 2024: सुकांत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब उनका सामना हमवतन खिलाड़ी से

Paris Paralympics 2024: पेरिस में पैरालंपिक का रोमांचक जारी है। बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत के सुकांत कदम का सामना थाईलैंड के खिलाड़ी से हुआ। इस मुकाबले में सुकांत ने आसान जीत हासिल की। इसी जीत के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना हमवतन खिलाड़ी से होगा।

Image

सुकांत कदम। (फोटो- Sukant Kadam Twitter)

Photo : Twitter

Paris Paralympics 2024: भारत के सुकांत कदम ने पुरुष एकल एसएल4 में आसान जीत के साथ पैरालंपिक खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना हमवतन सुहास यतिराज से होगा लेकिन टखने की चोट के कारण कृष्णा नागर बाहर हो गए। शिवराजन सोलाईमलाई और निथ्या श्री सुमति सिवान की दूसरी वरीयता प्राप्त मिश्रित युगल जोड़ी एसएच6 सेमीफाइनल में अमेरिका के माइल्स क्रेजेवस्की और जेसी साइमन से 21-17, 14-21, 13-21 से हार गई। भारतीय जोड़ी अब कांस्य पदक के प्ले ऑफ में खेलेगी।

इससे पहले सुकांत ने थाईलैंड के टीमारोम सिरीपोंग को 21-12, 21-12 से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। वह सेमीफाइनल में टोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता सुहास से भिड़ेंगे जिससे भारत का इस स्पर्धा में पदक पक्का हो गया है। पिछले साल एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीतने वाले नितेश कुमार ने भी अपने आखिरी ग्रुप मैच में सीधे गेम में जीत दर्ज करके पुरुष एकल एसएल3 वर्ग के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

नितेश ने थाईलैंड के मोंगखोन बनसुन को 21-13, 21-14 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। कृष्णा थाईलैंड के मीचाई नत्थापोंग के खिलाफ एसएच6 ग्रुप बी मैच के दौरान टखना मुड़ने के कारण बाहर हो गए। माइल्स क्रेजेवस्की के खिलाफ हार के बाद कृष्णा को दौड़ में बने रहने के लिए अच्छे अंक अंतर के साथ मैच जीतने की जरूरत थी, लेकिन जब वह 20-22, 3-11 से पीछे चल रहे थे तब चोट लगने के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article