स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: पेरिस ओलंपिक का हुआ आगाज, उद्धाटन समारोह में दिखी फ्रांस की कला-संस्कृति की झलक, पीवी सिंधू-शरत कमल ने थामा भारतीय तिरंगा

फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आगाज फ्रेंच कला, संस्कृति की झलक के साथ हो गया। भारतीय दल का नेतृत्व दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने किया।

Image

पेरिस ओलंपिक उद्धाटन समारोह में भारतीय दल (Paris Olympics)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
पेरिस में सीन नदी के किनारे हुआ ओलंपिक खेलों का आगाज
पहली बार स्टेडियम से बाहर हुई प्लेयर्स परेड
उद्धाटन समारोह में दिखी फ्रांस की कला-संस्कृति की झलक

पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आधिकारिक तौर पर आगाज हो गया। पेरिस ओलंपिक की तीन बार मेजबानी करने वाला लंदन के बाद दूसरा शहर बन गया है। पेरिस इससे पहले साल 1900 और 1924 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर चुका है। 100 साल लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक खेलों की पेरिस वापसी हुई है। एक सदी बाद आए मौके को यादगार बनाने का कोई मौका फ्रांस ने नहीं गंवाया। समारोह में महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाली महिलाओं के योगदान को याद किया गया और उन्हें शानदार तरीके से श्रद्धांजली दी गई।

पहली बार नदी पर निकली प्लेयर्स परेड

ओलंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार प्लेयर्स परेड का आयोजन स्टेडियम से बाहर सीन नदी पर हुआ। स्पेशल बोट्स पर खिलाड़ियों की परेड निकाली गई। 6 किमी लंबी परेड में भाग ले रहे 206 देशों (रेफ्यूजी सहित) के खिलाड़ी सफेद रंग की बोट्स में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। नदी के किनारे बने घरों की बालकनी पर खड़े होकर स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मशहूर पॉप सिंगर लेडी गागा सहित कई जाने माने कलाकारों ने भी परफॉर्म किया। समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मौजूद रहे।

भारतीय खिलाड़ियों ने पहने पारंपरिक परिधान

प्लेयर्स परेड की शुरुआत ओलंपिक खेलों के जन्मदाता देश ग्रीस के साथ हुई। इसके बाद दूसरे नंबर पर रेफ्यूजी टीम ओलंपिक के झंडे तले परेड में शिरकत करने आई। तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान का दल था जिनकी अगुआई महिला धावक ने की। भारतीय दल 84वें पायदान पर परेड में रहा। भारतीय दल की अगुआई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और टेबल टेनिस स्टार अचंता शरत कमल ने की। भारत के 117 में 78 खिलाड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा और भारतीय दल के ओलंपिक प्रमुख गगन नारंग भी नजर आए। भारतीय महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने सफेद, हरे और केसरिया रंग वाले डिजाइन कपड़े पहने थी। भारतीय महिला खिलाड़ी साड़ी और पुरुष खिलाड़ी कुर्ता-पजामा और सदरी पहने थे। जिसके बॉर्डर हरे और केसरिया रंग के थे।

ये भारतीय खिलाड़ी आए परेड में नजर

उद्धाटन समारोह में भारत के लिए पीवी सिंधू (बैडमिंटन) और अचंता शरत कमल (टेबल टेनिस) के अलावा दीपिका कुमारी और तरूणदीप राय(तीरंदाजी), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), रोहन बोपन्ना, सुमित नागल और श्रीराम बालाजी (टेनिस), अंजुम मुदगल, सिफत कौर सामरा, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और अनीश (निशानेबाजी ), अनुष अग्रवाला(घुड़सवारी), शुभंकर शर्मा (गोल्फ), कृष्ण पाठक, नीलकांत शर्मा और जुगराज सिंह (हॉकी), तूलिका मान (जूडो), विष्णु सरवनन और नेत्रा कुमानन (पाल नौकायन ), श्रीहरि नटराज और धिनिधि देसिंघु (तैराकी) ने शिरकत की।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!