स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: भारत के लिए पेरिस से आई खुशखबरी, तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में पहुंची महिला टीम

भारतीय महिला टीम पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम ने चौथे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में एंट्री की।

Image

महिला तीरंदाजी टीम

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय महिला टीम तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में पहुंची
  • अंकिता भकत व्यक्तिगत स्पर्धा में रहीं 11वें स्थान पर
  • सेमीफाइनल में हो सकती है दक्षिण कोरिया से भिड़ंत

पेरिस: पदार्पण कर रही तीरंदाज अंकिता भकत ने बृहस्पतिवार को अनुभवी दीपिका कुमारी को पीछे छोड़ते हुए पेरिस ओलंपिक महिला व्यक्तिगत रिकर्व क्वालीफिकेशन में भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ 11वां स्थान हासिल किया, इससे देश ने चौथे स्थान पर रहकर टीम स्पर्धा में क्वार्टरफाइनल स्थान हासिल किया। अंकिता (26 साल) 666 अंक से भारतीय महिला तीरंदाजों में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर रहीं, उनके बाद भजन कौर 559 अंक से 22वें और दीपिका कुमारी 658 अंक से 23वें स्थान पर रहीं।

टीम स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम

टीम स्पर्धा में भारत ने 1983 अंक से चौथा स्थान हासिल किया जिसमें दक्षिण कोरिया 2046 अंक से शीर्ष पर रहा। चीन उप विजेता जबकि मेक्सिको तीसरे स्थान पर रहा। टीम तालिका में शीर्ष चार टीम सीधे क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं जबकि पांचवें से 12वें स्थान पर रहने वाली टीम राउंड 16 मुकाबले खेलेंगी। भारत का सामना क्वार्टरफाइनल में फ्रांस और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के विजेता से होगा।

सेमीफाइनल में हो सकती है कोरिया से भिड़ंत

अगर भारतीय महिला टीम क्वार्टरफाइनल की बाधा पार कर लेती है तो उसे सेमीफाइनल में मजबूत कोरियाई टीम से भिड़ना पड़़ सकता है। कोरियाई टीम ओलंपिक में अपराजेय रही है, उसने तीन साल पहले टोक्यो में लगातार नौवां पदक जीता था। व्यक्तिगत वर्ग में कोरिया की लिम सिहयिओन ने 694 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर से तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि उनकी हमवतन सुहियोन नाम 688 अंक से दूसरे स्थान पर रहीं।

पहली बार मिश्रित टीम स्पर्धा में नहीं खेंलेगी दीपिका

चीन की यांग जियाओलेई 673 अंक से तीसरे स्थान पर रहीं। दीपिका पहली बार मिश्रित टीम स्पर्धा में नहीं खेलेंगी क्योंकि अंकिता भारतीयों में शीर्ष पर रहीं। अंकिता पुरुष क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहने वाले तीरंदाज के साथ मिश्रित टीम फाइनल्स में जोड़ी बनायेंगी। पुरुष क्वालीफायर दोपहर के सत्र में शुरू होंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article