स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024 Day 4, 30 July 2024 Schedule: पेरिस ओलंपिक के चौथे दिन का भारत का पूरा शेड्यूल, निशानेबाजी में दांव पर मेडल

पेरिस ओलंपिक का चौथा दिन भी भारत की लिहाज से एक्शन से भरा होगा। निशानेबाजी में ब्रोंज मेडल मैच सहित हॉकी में भी भारत और आयरलैंड का मुकाबला होना है। इसके अलावा सात्विक और चिराग की जोड़ी भी एक्शन में होगी।

Image

पेरिस ओलंपिक में आज भारत का शेड्यूल (साभार-TNN)

Paris Olympics 2024 Day 4, 30 July 2024 Schedule: पेरिस ओलंपिक का चौथा दिन भी भारत के लिए एक्शन से भरा होगा। आज हॉकी सहित शूटिंग का मुकाबला होना है। शूटिंग में मनु और सरबजोत सिंह की जोड़ी ब्रोंज मेडल मैच में उतरेगी। मेडल के दावेदार बॉक्सर अमित पंघाल भी आज एक्शन में होंगे। इसके अलावा बैडमिंटम में सात्विक और चिराग की जोड़ी भी एक्शन में नजर आएगी। आइए जानते हैं भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में आज कौन-कौन से इवेंट होने हैं जिससे की आप अपने एथलीट को ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।

निशानेबाजी (Shooting Schedule Today)

ट्रैप पुरुष क्वालीफिकेशन: पृथ्वीराज तोंडइमन – दोपहर 12:30 बजे

ट्रैप महिला क्वालीफिकेशन: श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी – दोपहर 12:30 बजे

10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम कांस्य पदक मैच: भारत (मनु भाकर और सरबजोत सिंह) बनाम कोरिया – एक बजे

हॉकी:

पुरुष पूल बी मैच: भारत बनाम आयरलैंड – शाम 4:45 बजे

तीरंदाजी:

महिला व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: अंकिता भकत (शाम 5:15 बजे) और भजन कौर (शाम 5:30 बजे)

पुरुष व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: धीरज बोम्मादेवरा (रात 10:45 बजे)

बैडमिंटन:

पुरुष युगल (ग्रुप चरण): सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम अल्फियन फजर और मुहम्मद रियान अर्दियांतो (इंडोनेशिया) – शाम 5:30 बजे

महिला युगल (ग्रुप चरण): अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो बनाम सेतयाना मपासा और एंजेला यू (ऑस्ट्रेलिया) – शाम 6:20 बजे

मुक्केबाजी:

पुरुषों का 51 किग्रा राउंड ऑफ 16: अमित पंघाल बनाम पैट्रिक चिन्येम्बा (जाम्बिया) – शाम 7:15 बजे

महिलाओं का 57 किग्रा राउंड ऑफ 32: जैस्मीन लेम्बोरिया बनाम नेस्टी पेटेसियो (फिलिपींस) – रात 9:25 बजे

महिलाओं का 54 किग्रा राउंड ऑफ 16: प्रीति पवार बनाम येनी मार्सेला एरियास (कोलंबिया) – देर रात 1:20 बजे (31 जुलाई)

(भाषा इनपुट के साथ)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें