स्पोर्ट्स

जिंदगी की सीख दे रहा है यह एथलीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक पैरा एथलीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पैरा एथलीट एक पैर से हाई जंप कर रहे हैं। लोग इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो आपके जिंदगी को एक नई दिशा देगी और उसके प्रति आपका नजरिया बदल जाएगा।

Image

पैरा एथलीट, वायरल वीडियो (साभार-Twitter)

पेरिस पैरालंपिक में आए एथलीट जिंदगी जीने के हौसले को चार चांद लगा देते हैं। किसी के हाथ नहीं है और वह निशाना लगा रहे हैं तो किसी के पैर नहीं है और वह दौड़ रहा है, बैडमिंटन में गोल्ड जीत रहा है। ऐसे असंख्य उदारहरणों से पेरिस पैरालंपिक पटा पड़ा है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखने के बाद आप शायद अपने जीवन के हर दुख को कुछ समय के लिए भूल जाएंगे। इतना ही नहीं यह वीडियो आपके जिंदगी को एक नई दिशा देगी और उसके प्रति आपका नजरिया बदल जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। ज्यादातर लोग इस एथलीट के हौसले को सलाम कर रहे हैं। इस वीडियो से ऐसा लगता है कि एथलीट हाई जंपर है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एथलीट का एक पैर नहीं हैं और वह बैसाखी के सहारे चलते हुए अंदर आ रहे हैं। पहले वह अपनी एक बैसाखी हटाता है और लोगों से खुद को चीयर करने की अपील करता हैं। फिर वह अपनी दोनो बैसाखी को छोड़ लंगड़ाते हुए आगे बढ़ता है और हाई जंप करके दिखाता है। इस वीडियो की तारीफ लोग करते नहीं थक रहे हैं।

इस वीडियो में दिख रहा एथलीट सच में उन तमाम लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो छोटे-मोटे बहाने बनाकर खुद को कमजोर समझते हैं और जिंदगी के संघर्ष में हार मान लेते हैं। पैरालंपिक ऐसे उदारहरणों से भरा पड़ा है। इसी तरह भारत की आर्चर शीतल देवी बिना हाथों के तीरंदाजी करती हैं। सुमित अंतिल एक पैर से जैवलिन फेंकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article