क्रिकेट

राजीव शुक्ला ने रोहित के क्रिकेट भविष्य से उठाया पर्दा, बताया कब तक खेलेंगे 'हिटमैन' शर्मा

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रोहित शर्मा के संन्यास वाली खबरों को फेक बताया है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और वह खेलना जारी रखेंगे। इंग्लैंड पर पहले दो वनडे में फेल रहने के बाद रोहित शर्मा के तीसरे वनडे में संन्यास लेने की खबरें आईं। इस पर बीसीसीआई सचिव ने पहले ही सफाई दे दी थी।

Image

रोहित के संन्यास पर राजीव शुक्ला। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट भविष्य की समाप्ति की बात कही जा रही थी। राजीव शुक्ला ने दावों को निराधार बताते हुए कहा कि कोई सवाल ही नहीं उठता है, रोहित टीम का हिस्सा हैं और वह खेलना जारी रखेंगे। रोहित के भविष्य को लेकर इंग्लैंड दौरे पर सवाल उठे थे।

टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके रोहित का शर्मा का बल्ला वनडे मैच में खामोश था। इसे देखते हुए अटकलें तेज हो गई कि रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले मुकाबले के बाद वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे। खबर आई की रोहित लॉर्ड्स में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

रोहित ने बल्ले से दिया जवाब

39 साल के रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से जवाब दिया। रोहित ने 110 गेंद पर 138 की उम्दा पारी खेलकर आलोचकों को बता दिया कि उनका समय अभी खत्म नहीं हुआ है। वहीं, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी मुकाबले से पहले ही यह ऐलान कर दिया कि रोहित के संन्यास की खबरें गलत हैं। वहीं, अब उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी अफवाहों को गलत ठहरात हुए सच्चाई बताई हैं।

'वह खेलना जारी रखेंगे'

राजीव शुक्ला ने कहा, रोहित शर्मा टीम का हिस्सा हैं और वह खेलना जारी रखेंगे। मीडिया और सोशल मीडिया पर संन्यास को लेकर जो बात चल रही है। उसका कोई अर्थ नहीं है। इस यह उनके रिटायरमेंट का सवाल ही नहीं उठता।

'शोर नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा'

लॉर्ड्स में खेली गई रोहित शर्मा की पारी ने यह साबित कर दिया कि वनडे क्रिकेट में उनका भविष्य क्या है? रोहित लगातार यह सुनिश्चित किया है कि वह देश के लिए खेलना जारी रखेंगे और वह 2027 के वनडे वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा हैं। बीसीसीआई के एक वीडियो में रोहित ने खुद कहा था कि बाहर क्या चल रहा है इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। उनका काम देश के लिए अच्छा खेलना है।

रोहित ने कहा, मेरा काम खेलना और देश का प्रतिनिधित्व करना है। जब से मैंने डेब्यू किया है, तब से शोर-शराबा होता रहा है और जब तक मैं खेलता रहूंगा, तब तक यह होता रहेगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता; मायने यह रखता है कि मैं मैदान पर कैसा खेलता हूं। मेरा ध्यान टीम के लिए योगदान देने पर है, बस यही मेरा फोकस है। शोर-शराबे को होने दें, अगर शोर नहीं होगा तो मजा भी नहीं आएगा; मेरा काम मैदान के अंदर है और उनका काम बाहर है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article